Delhi Lockdown : सीएम की मकान मालिकों से अपील, कहा-किराएदार से एक माह का न लें किराया, पीएम से भी जताई सहमति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग लॉकडाउन के मापदंडों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि मंगलवार से बाहर निकलने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा, 'मैं लोगों से अपील करता हूं कि नियमों का पालन करें। मंगलवार से हम नियमों का सख्ती से पालन करवाएंगे। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे अपने घरों में रहें।'
I appeal to people to adhere to the norms of the lockdown in Delhi which has been imposed to contain #CoronavirusPandemic. We will tighten the restriction on public movement from tomorrow. I request people to stay home: Chief Minister Arvind Kejriwal pic.twitter.com/wBfqPgz7oh
— ANI (@ANI) March 23, 2020विज्ञापन
उन्होंने यह भी घोषणा की कि आवश्यक सेवाओं में शामिल लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े, इसके लिए डीटीसी की 50 प्रतिशत बसें मंगलवार से चालू होंगी। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि लॉकडाउन हर किसी के लाभ के लिए है और यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि वायरस आगे नहीं फैले।
उन्होंने इटली और अमेरिका के उदाहरणों का भी हवाला दिया जहां कोरोनोवायरस की संख्या शुरू में सैकड़ों में थी लेकिन हफ्तों के भीतर तेजी से बढ़ी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन के पहले दिन, यह देखा गया कि आवश्यक सेवाएं प्रदान करने में शामिल कई लोग काम करने के लिए देर से पहुंचे और कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। केजरीवाल ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे समस्या का सामना नहीं करते हैं, हम डीटीसी बस सेवाओं को मंगलवार से 50 फीसदी तक बढ़ाएंगे।
उन्होंने कहा कि मैं मकान मालिक से अपील करता हूं कि आप किराएदार को समय पर किराया न दे पाने के कारण कुछ समय की मोहलत दे दीजिए। यह एक आपात स्थिति है। देश ही नहीं दुनिया एक ऐसी गंभीर बीमारी का सामना कर रही है जिसके कारण बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है।
प्रधानमंत्री से जताई सहमति
प्रधानमंत्री ने आज ट्वीट कर सभी ने अनुरोध किया था कि लॉकडाउन को अभी भी कई लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया करके अपने आप को बचाएं, अपने परिवार को बचाएं, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। राज्य सरकारों से मेरा अनुरोध है कि वो नियमों और कानूनों का पालन करवाएं।
मैं आपसे बिलकुल सहमत हूँ सर। आज कई लोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया। ये क़तई मंज़ूर नहीं। इस से सबकी सेहत ख़तरे में पड़ती है। दिल्ली में इसको सख़्ती से लागू किया जाएगा। https://t.co/LtvQWzRSyI
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 23, 2020
इसपर रीट्वीट करते हुए केजरीवाल ने लिखा मैं आपसे बिलकुल सहमत हूँ सर। आज कई लोगों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया। ये कतई मंज़ूर नहीं। इस से सबकी सेहत खतरे में पड़ती है। दिल्ली में इसको सख्ती से लागू किया जाएगा।