{"_id":"6427ed8e76a955c51e0c4c15","slug":"delhi-cm-arvind-kejriwal-again-ask-pm-modi-on-his-education-says-no-educated-say-gas-from-drain-cook-tea-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल का पीएम की शिक्षा पर फिर सवाल: 'नाले की गैस से चाय बन सकती है', कोई पढ़ा-लिखा शख्स नहीं करेगा ऐसी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल का पीएम की शिक्षा पर फिर सवाल: 'नाले की गैस से चाय बन सकती है', कोई पढ़ा-लिखा शख्स नहीं करेगा ऐसी बात
Sat, 01 Apr 2023 02:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 01 Apr 2023 02:14 PM IST
सार
केजरीवाल के पीएम मोदी से जुड़े बयानों पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात उच्च न्यायालय की फटकार व जुर्माने के बाद भी प्रधानमंत्री मोदी की शैक्षणिक योग्यताओं पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीते कुछ दिनों से लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिक्षा को लेकर उन पर सीधे-सीधे हमला कर रहे हैं। यह हमले तब से और तेज हो गए हैं जब से गुजरात की अदालत ने उन पर प्रधानमंत्री की डिग्री सार्वजनिक करने के लिए 25000 रुपये का फाइन लगाया है। इसी कड़ी में केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फिर से पीएम से सवाल पूछे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, क्या देश के प्रधानमंत्री पढ़े-लिखे नहीं होने चाहिए? सीएम बोले, शुक्रवार को अहमदाबाद कोर्ट के आदेश के बाद अफवाहों का बाजार गर्म है, प्रधानमंत्री की डिग्री फर्जी है या फिर वह अहंकार में नहीं दिखाना चाहते।
केजरीवाल ने आगे कहा कि पीएम ने नाले की गैस से चाय बनाने की बात की, बादलों के होने पर जहाजों के रडार में न आने की बात और गणित के फार्मूले से जुड़े कई बयान अतार्किक हैं। सीएम ने पूछा क्या कोई पढ़ा लिखा व्यक्ति ऐसी बातें कर सकता है?