{"_id":"5c5f49ddbdec22736436abd6","slug":"delhi-cm-and-bjp-leaders-comes-head-on-social-media-over-votes","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल और भाजपा नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल और भाजपा नेताओं के बीच सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप
Sun, 10 Feb 2019 03:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 10 Feb 2019 03:15 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
पिछले कई दिनों से चल रहा वोट काटने का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। शनिवार को सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भाजपा नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुआ।
विज्ञापन
जहां सीएम ने भाजपा पर 30 लाख मतदाताओं के नाम सूची से कटवाने का आरोप लगाया, वहीं भाजपा नेताओं ने इसे झूठा बताया। सोशल मीडिया पर सीएम केजरीवाल ने लिखा कि लाखों मतदाताओं के नाम सूची से हटने के इस खेल के खुलने से भाजपा बौखला गई है।
विज्ञापन
इस पर केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने पलटवार करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री पर झूठ बोलने के आरोप लगाए। दरअसल एक दिन पहले भी भाजपा की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त से इस मामले में शिकायत की थी।
विज्ञापन
शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि चुनाव आयोग को राजनीतिक दल का एजेंट नहीं बनना चाहिए।