फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Cluster bus hits five cars, bike-tampoos and scooty in Karol Bagh

दिल्ली: क्लस्टर बस ने पांच कारों, बाइक-टैंपो और स्कूटी को मारी टक्कर, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 25 Apr 2019 07:27 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 25 Apr 2019 07:27 AM IST
विज्ञापन
Delhi: Cluster bus hits five cars, bike-tampoos and scooty in Karol Bagh

करोल बाग में बुधवार शाम क्लस्टर बस ने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। देशबंधु गुप्ता रोड इलाके के न्यू रोहतक रोड पर इस हादसे में बस ने पांच कारों, कई बाइक, बैलगाड़ी, स्कूटी के अलावा एक टैंपो को जोरदार टक्कर मारी। बस डिवाइडर की रेलिंग तोड़कर फुटपाथ पर चढ़ गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हादसे में कुल 11 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को निजी वाहनों, पीसीआर वैन और एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। घायलों में चार की हालत नाजुक है। हादसे के बाद चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस ने बस व बाकी वाहन कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हादसा बुधवार शाम करीब 5.50 बजे ब्रह्माकुमारी चौक, न्यू रोहतक रोड के पास हुआ। आनंद विहार से नांगलोई जाने वाली नारंगी रंग की क्लस्टर बस ईदगाह की ओर से ढलान पर नीचे उतर रही थी। अचानक चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। ढलान के ठीक नीचे ट्रैफिक सिग्नल है। बस ने पहले ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी कई कारों व बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद चौक से गुजर रहे कई वाहनों को रौंद डाला। आगे जाकर किसी तरह बस रुकी। हादसे के बाद मीडिया में पांच लोगों की मौत की खबर चलने लगी। लेकिन जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा ने कहा कि हादसे में किसी की भी जान नहीं गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed