{"_id":"62eb309cdaf4087af5332811","slug":"delhi-cluster-bus-hit-two-brothers-one-killed-other-injured-driver-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: क्लस्टर बस ने दो भाइयों को टक्कर मारी, एक की मौत दूसरा घायल, चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: क्लस्टर बस ने दो भाइयों को टक्कर मारी, एक की मौत दूसरा घायल, चालक फरार
Thu, 04 Aug 2022 08:06 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 04 Aug 2022 08:06 AM IST
सार
मोहन गार्डन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन कर रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
क्लस्टर बस ने स्कूटी में मारी टक्कर
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में बुधवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला। द्वारका मोड़ पर बेलगाम क्लस्टर बस (रूट नंबर-764) ने स्कूटी सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की शिनाख्त बापरौला निवासी पंकज सिंह (33) के रूप में हुई है। इसका भाई अभिनव अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। मोहन गार्डन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन कर रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
पुलिस को बुधवार सुबह 10.30 बजे सूचना मिली थी कि द्वारका मोड़ स्थित नजफगढ़ रोड पर क्लस्टर बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी है। सूचना के बाद फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। एक युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा बुरी तरह घायल था।
विज्ञापन