फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi cluster bus drivers to be suspend if they ignore road safety measure

दिल्ली: सड़क सुरक्षा की अनदेखी पड़ेगी महंगी, क्लस्टर बस चालक होंगे निलंबित

Wed, 18 Jan 2023 10:14 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 18 Jan 2023 10:14 AM IST
सार

एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि लापरवाही करने वाले चालकों को हिदायत दी गई है कि अगर ऐसी घटनाओं पर तत्काल शिकंजा नहीं कसा तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Delhi cluster bus drivers to be suspend if they ignore road safety measure
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में क्लस्टर बसों से दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए चालकों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। चालकों को प्रशिक्षण देने के साथ साथ सड़क सुरक्षा के लिहाज से उन्हें और अधिक सतर्क रहने के निर्देश भी दिए गए हैं। नियमों की अनदेखी पर बस चालकों को निलंबित किया जाएगा। बीते एक माह में क्लस्टर बसों से चार-पांच दुर्घटनाएं हुईं हैं।

विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान परिवहन मंत्री ने 1000 चालकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ड्राइवर ट्रेनिंग स्कूल में भी चालकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। ड्राइविंग के दौरान नियमों की अनदेखी करने पर चालकों पर निलंबन या उन्हें ड्यूटी से हटा दिया जा रहा है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि लापरवाही करने वाले चालकों को हिदायत दी गई है कि अगर ऐसी घटनाओं पर तत्काल शिकंजा नहीं कसा तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed