फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi climate worsened due to cold wind AQI crossed 400 in many areas

जहरीली है वायु: ठंडी हवा से खराब हुई दिल्ली की आबोहवा, कई इलाकों में AQI 400 पार; अगले छह दिन सांसों पर भारी

Tue, 12 Dec 2023 09:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 12 Dec 2023 09:51 PM IST
सार

Delhi Air Pollution: दिल्ली में मंगलवार को 10 केंद्रों पर एक्यूआई 400 पार दर्ज किया गया। इनमें आनंद विहार, मुंडका, बवाना, वजीरपुर, विवेक विहार, जहांगीरपुरी, अशोक विहार, नेहरू नगर, पंजाबी बाग और आरके पुरम केंद्र शामिल हैं।

विज्ञापन
Delhi climate worsened due to cold wind AQI crossed 400 in many areas
दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में गिरे तापमान के साथ प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। मंगलवार को दिल्ली में प्रदूषण सूचकांक 355 दर्ज किया गया जो सोमवार के मुकाबले 38 अंक अधिक है। आने वाले दिनों में भी प्रदूषण से राहत की उम्मीद नहीं।

विज्ञापन

भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में मुख्य सतही हवा दक्षिण-पूर्व/उत्तर दिशाओं चार से आठ किमी प्रति घंटे की गति से चली। हवा की गति काफी धीमी रहने के कारण वातावरण में मौजूद प्रदूषक कण फैल नहीं पाए। ठंड के कारण प्रदूषक तत्व निचले स्तर पर ही रहे, जिस कारण लोगों को खासा परेशानी हुई। हालांकि दिन में खिली हल्की धूप ने थोड़ी राहत दी, लेकिन शाम ढलते ही मौसम सर्द होने से परेशानी फिर बढ़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को भी प्रदूषण स्तर से राहत की उम्मीद नहीं है। संभावना है कि हवा की दिशा बदलकर प्रमुख सतही हवा उत्तर/उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चार से आठ प्रति घंटे की गति से चल सकती है। दिन में आसमान साफ रहेगा। शाम तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और सुबह में हल्का कोहरा छा सकता है, जिससे प्रदूषण स्तर में बढ़त का अनुमान है। संस्थान के मुताबिक मंगलवार को वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। 15 दिसंबर तक इसमें सुधार की उम्मीद नहीं है और वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रह सकती है। अगले छह दिनों तक स्थिति यही रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

दिल्ली सबसे ज्यादा प्रदूषित
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक मंगलवार को पूरे एनसीआर में दिल्ली सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। बोर्ड के मुताबिक दिल्ली का प्रदूषण सूचकांक 355 दर्ज किया गया। जबकि फरीदाबाद का 278, गाजियाबाद का 296, ग्रेटर नोएडा का 335, गुरुग्राम का 278 और नोएडा का 337 एक्यूआई दर्ज किया गया।

10 केंद्रों पर एक्यूआई 400 पार
दिल्ली में मंगलवार को 10 केंद्रों पर एक्यूआई 400 पार दर्ज किया गया। इनमें आनंद विहार, मुंडका, बवाना, वजीरपुर, विवेक विहार, जहांगीरपुरी, अशोक विहार, नेहरू नगर, पंजाबी बाग और आरके पुरम केंद्र शामिल हैं।

खिली धूप ने दिन में ठंड से दी मामूली राहत
दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को खिली धूप ने ठंडक से मामूली राहत दी। सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस हो रही है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम है। बुधवार को सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। शाम के समय आसमान साफ रहेगा, दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 18 दिसंबर तक सुबह के समय कोहरा छाने का अनुमान है। जबकि 15 दिसंबर से तापमान में गिरावट हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed