फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi class 7th student says his mother is like indrani mukherjea

'मैं एक नाजायज औलाद हूं, मेरी मां इंद्राणी मुखर्जी जैसी है'

Fri, 04 Sep 2015 05:54 PM IST
Updated Fri, 04 Sep 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन
delhi class 7th student says his mother is like indrani mukherjea

शीना बोरा की पेंचीदा मर्डर मिस्ट्री और लगातार मीडिया द्वारा किए जा रहे मीडिया ट्रायल से बच्चों पर किस तरह का असर पड़ रहा है उसे जानने के लिए दिल्ली की एक घटना काफी है।

विज्ञापन


जिस तरह ये मर्डर मिस्ट्री अलग-अलग तरह से न्यूज चैनलों पर दिखाई जा रही है और जिस तरह इसका मीडिया ट्रायल लगभग 24 घंटे जारी है उससे निकलकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है।
विज्ञापन


दिल्ली के एक स्कूल में सातवीं का एक छात्र क्लास में अपने दोस्तों संग नोट्स बदलते पाया गया है। आप सोचेंगे कि क्लास में बच्चों का नोट्स एक-दूसरे को पास करना तो काफी सामान्य बात है इससे शीना मर्डर मिस्ट्री का क्या लेना-देना?

विज्ञापन
विज्ञापन

नोट पढ़ते ही चौंक गए टीचर

delhi class 7th student says his mother is like indrani mukherjea
बता दें‌ कि दिल्ली के इस मामले में क्लास में बच्चों का नोट्स पास करना खबर नहीं है बल्कि उसमें लिखी बात खबर का मुद्दा है। बच्चे को जब टीचर ने ऐसा करते पकड़ा तो वह भी चौंक गए थे।

इंडिया टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार उस नोट में लिखा था, 'मैं एक नाजायज बच्चा हूं। मेरी मां भी इंद्राणी मुखर्जी की तरह है। उसे कई मर्दों के साथ शारिरीक संबंध बनाना पसंद है।'

यह बात प्रिंसिपल के संज्ञान में आई तो उन्होंने बच्चे को सस्पेंड कर दिया। इस वक्त बच्चे की काउंसिलिंग की जा रही है। यह खबर ये बताने के लिए काफी है कि बच्चों पर 24 घंटे हो रहे खबरों के कवरेज का कैसा असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed