{"_id":"5b4a3d134f1c1b48748b4bb8","slug":"delhi-class-7-student-attacked-his-classmate-with-blade-after-feud-over-seat-in-government-school","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय में सीट को लेकर विवाद, सातवीं कक्षा के छात्र ने ब्लेड मारकर किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय में सीट को लेकर विवाद, सातवीं कक्षा के छात्र ने ब्लेड मारकर किया जख्मी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
घायल छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरपुर स्थित केंद्रीय विद्यालय की सातवीं कक्षा के छात्र ने अपने दोस्त के साथ मिलकर सहपाठी की पीठ पर ब्लेड से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया।
घायल छात्र को 35 टांके लगे हैं। दोनों के बीच सीट पर बैठने को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दोनों छात्र सातवीं कक्षा में पढ़ते हैं। शुक्रवार को दोनों के बीच कक्षा में सीट पर बैठने को लेकर झगड़ा हो गया।
आरोपी छात्र ने पीड़ित छात्र को सीट से हटने के लिए कहा। पीड़ित छात्र ने सीट से उठने से मना कर दिया। इससे गुस्साए छात्र ने उसे धमकी दी और कहा कि अगर वह सीट से नहीं उठेगा, तो उस पर ब्लेड से हमला कर देगा।
लंच ब्रेक होने के बाद छात्र बाथरूम में पहुंचे। पीड़ित छात्र को बाथरूम में देखकर आरोपी छात्र ने अपने एक सहपाठी की मदद से उसे पकड़ लिया और उसकी पीठ पर ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर फरार हो गया।

‘टीचर ने नहीं की कार्रवाई’
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और जख्मी छात्र को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। उसे 35 टांके लगे।
पीड़ित छात्र का कहना है कि सुबह सीट पर बैठने को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। इस बात की जानकारी उसने टीचर को दी थी, लेकिन टीचर ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। परिजनों का कहना है कि टीचर आरोपी छात्र को बुलाकर उस पर कार्रवाई करते, तो आरोपी छात्र हमला नहीं करता।