फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: chinese manja is being sold online,

Delhi : ऑनलाइन बिक रहा ‘मौत’ का मांझा, दूसरे राज्यों से डिलीवरी; इस तरह हो रही है खरीद-फरोख्त

Fri, 09 Aug 2024 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा आशीष सिंह, नई दिल्ली
आशीष सिंह, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 09 Aug 2024 06:16 AM IST
सार

मांझा विक्रेता बेखौफ होकर धड़ल्ले से ऑनलाइन बिक्री कर रहे हैं। पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश से प्रतिबंधित चीनी मांझे दिल्ली पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन
Delhi: chinese manja is being sold online,
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में दूसरे राज्यों से ‘मौत’ के मांझे की डिलीवरी ने चिंता बढ़ा दी है। मांझा विक्रेता बेखौफ होकर धड़ल्ले से ऑनलाइन बिक्री कर रहे हैं। पंजाब, हरियाणा व उत्तर प्रदेश से प्रतिबंधित चीनी मांझे दिल्ली पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन


ऑनलाइन वेबसाइट बनाकर यह खुलेआम अलग-अलग नामों से चीनी मांझा बेच रहे हैं। इसके लिए वह ऑनलाइन ऑर्डर ले रहे हैं। यही नहीं, मांझा विक्रेता इतने चौकस हैं कि वह किसी भी तरह पुलिस की पकड़ में न आएं इसके लिए डिजिटल पेमेंट स्वीकार नहीं कर रहे हैं, केवल कैश ऑन डिलिवरी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में आने वाले दिनों में मांझे से घायल लोग व पक्षियों की संख्या बढ़ सकती है। 15 अगस्त करीब है। इसके जश्न की तैयारियां चल रही हैं। आसमान में रंग-बिरंगी पतंगें उड़नी शुरू हो गई हैं। पतंगबाजी के दौरान इस मांझे की चपेट में आकर बीते वर्षों कई लोगों के जीवन की डोर टूट चुकी है। सबसे अधिक खतरा दो पहिया वाहनों को होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर जागरूक कर रहे लोग : चीनी मांझे के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुहिम चल रही है। लोग इसे इस्तेमाल न करने के लिए गुजारिश कर रहे हैं। जबकि, लोग एक-दूसरे को इस मांझे से बचने के लिए भी गुहार लगा रहे हैं। एक संदेश खूब वायरल हो रहा है। इसमें सभी दोपहिया वाहन चालकों से निवेदन किया है कि 15 अगस्त तक गले को रूमाल या किसी कपड़े से ढककर वाहन चलाएं।

इंडस्टि्रयल यूज के नाम पर बिक रहा प्रतिबंधित मांझा
कुछ लोग वेबसाइट बनाकर, तो कई लोग इसे सोशल मीडिया साइट पर खुलेआम बेच रहे हैं। ऑनलाइन चीनी मांझे की एक चरखी की कीमत करीब साढ़े पांच सौ रुपये से शुरू है। आलम यह है कि दुकानदार खरीदारों को पहले से ऑर्डर देने के लिए कह रहे हैं। वहीं, 15 अगस्त से पहले ऑर्डर लेने के लिए अधिक कीमत भी चुकानी पड़ रही है। इसी कड़ी में इंटरनेट पर लक्की पतंग सेंटर नाम से एक वेबसाइट है। यहां पतंग का सामान मिल रहा है। लेकिन, चीनी मांझे को इंडस्ट्रियल यूज के नाम पर भ्रमित कर बेचा जा रहा है।

  • इसका पता पंजाब का है, जोकि ऑनलाइन ऑर्डर ले रहा है। ओखला, जनकपुरी, तुर्कमान गेट समेत कई बाजारों में चोरी-छिपे चीनी मांझा कोड वर्ड में बिक रहा है। तुर्कमान गेट के एक दुकानदार कहते हैं कि चीनी मांझा मिल रहा है, लेकिन उसके लिए पहले से ऑर्डर देना होगा। 

यह है चीनी मांझा 
पतंग व मांझा विक्रेताओं के मुताबिक, चीनी मांझा नायलॉन के धागे में मैटेलिक पाउडर मिलाकर बनाया जाता है। नायलॉन के धागे पर कांच और लोहे को पीस कर धागे पर धार लगाई जाती है। ये प्लास्टिक जैसा दिखता है और स्ट्रेचेबल होता है। इसे खींचते हैं तो टूटने के बजाय बढ़ जाता है। इसे काटना मुश्किल होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed