फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi chief secretary assault case: high court grants bail to aap mla prakash jarwal

दिल्ली मुख्य सचिव मारपीट मामलाः आरोपी AAP विधायक प्रकाश जारवाल को मिली जमानत

Fri, 09 Mar 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Mar 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
delhi chief secretary assault case: high court grants bail to aap mla prakash jarwal
- फोटो : himanshu soni

19 फरवरी की देर रात दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ हुई कथित मारपीट मामले में आरोपी आप विधायक प्रकाश जारवाल को राहत मिल गई है।

विज्ञापन


विधायक प्रकाश जारवाल को दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार सुबह जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस ने जारवाल और विधायक अमानतुल्लाह खान को 21 फरवरी को गिरफ्तार कर दिया थ्‍ाा। 
विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार को ही तीस हजारी कोर्ट ने जारवाल और अमानतुल्लाह की न्यायिक हिरासत 22 मार्च तक के लिए बढ़ा दी थी। वहीं हाईकोर्ट ने अमानतु्ल्लाह की जमानत याचिका पर सुनवाई की तारीख 12 मार्च तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप विधायक प्रवीण कुमार से पांच घंटे पूछताछ 

delhi chief secretary assault case: high court grants bail to aap mla prakash jarwal

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट मामले में आम आदमी पार्टी पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को पुलिस ने जंगपुरा से आप विधायक प्रवीण कुमार से पांच घंटे पूछताछ की।

इस दौरान उनसे 100 से अधिक सवाल पूछे गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रवीण ने जांच में सहयोग किया। पुलिस द्वारा पूछे गए कई महत्वपूर्ण सवालों का उन्होंने जवाब दिया है। सिविल लाइंस थाने में हुई पूछताछ के दौरान पुलिस ने पूरी पूछताछ की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई।

वहीं अंबेडकर नगर के विधायक अजय दत्त पूछताछ में शामिल नहीं हुए। उन्होंने पुलिस को बताया है कि वह सोमवार को पुलिस की पूछताछ में शामिल होंगे। फिलहाल वह बंगलूरू में हैं।

delhi chief secretary assault case: high court grants bail to aap mla prakash jarwal

बता दें कि 19 फरवरी को अंशु प्रकाश से मुख्यमंत्री के घर हुई मारपीट के मामले में पुलिस दो विधायक अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जारवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इसके अलावा मीटिंग में मौजूद दो अन्य विधायक नितिन त्यागी और राजेश ऋषि से पुलिस ने पूछताछ की थी।

बुधवार को जांच को आगे बढ़ाते हुए दो और विधायक प्रवीण कुमार अजय दत्त को पूछताछ में शामिल होने का नोटिस दिया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम करीब 4.00 बजे प्रवीण सिविल लाइंस थाने पहुंचे।

इनसे करीब पांच घंटे 9.00 बजे तक पूछताछ हुई। पुलिसकर्मियों का कहना था कि प्रवीण ने उनकी जांच की दिशा को मजबूती दी है, अब उन्हें चार्जशीट फाइल करने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed