फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi chief secretary assault case: delhi police reached to probe cctv footages and 4 faults

जब दिल्ली पुलिस ने CM केजरीवाल के आवास पर दी दबिश तो सामने आईं ये 4 बातें..

Sat, 24 Feb 2018 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Feb 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
delhi chief secretary assault case: delhi police reached to probe cctv footages and 4 faults
kejriwal - फोटो : pti

दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मारपीट के मामले की जांच करने के लिये दिल्ली पुलिस शुक्रवार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मौके पर 21 सीटीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त की। इसमें से 14 कैमरे काम रहे थे, जबकि सात बंद पड़े थे। दिलचस्प यह कि जिस कमरे में मुख्य सचिव के साथ घटना हुई, वहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था।
विज्ञापन


वहीं, पुलिस मुख्यमंत्री आवास के सीसीटीवी कैमरों का समय मानक समय से 40.42 मिनट पीछे बता रही है। पुलिस की छापेमारी के बाद आम आदमी पार्टी व दिल्ली सरकार तिलमिला गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल ने अमित शाह को घेरा

delhi chief secretary assault case: delhi police reached to probe cctv footages and 4 faults
kejriwal - फोटो : pti

नेताओं ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया। वहीं, मुख्यमंत्री ने तंज कसा कि जितनी शिद्दत से पुलिस इस मामले में जांच कर रही है, उसी तरह जांच एजेसियों को जस्टिस लोया की हत्या के मामले में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से भी पूछताछ करनी चाहिये। 

मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मारपीट की जांच करने के लिये भारी पुलिस दस्ता दोपहर करीब 11.35 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचा। अरविंद केजरीवाल उस वक्त अपने आवास पर मौजूद थे।

हालांकि, थोड़ी देर बाद वह एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिये चले गये थे। पुलिस करीब दो घंटे तक मुख्यमंत्री आवास में रही। इस दौरान वहां लगे सभी सीसीटीवी 21 कैमरों की फुटेज खंगाली गयी।

पुलिस ने सभी कैमरों की फुटेज व डीवीआर जब्त कर लिया। वहीं, कमरों का निरीक्षण करने के साथ आवास की पुताई, मरम्मत सीसीसीटीवी लगाने आदि के समय बारे में भी पुलिस ने संबंधित कर्मियों से पूछताछ की।

फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौजूद थी

delhi chief secretary assault case: delhi police reached to probe cctv footages and 4 faults
kejriwal - फोटो : pti

मुख्यमंत्री आवास पर छापेमारी की उत्तरी जिले के अडिशनल डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में की गई है। पुलिस टीम के साथ फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौजूद रही।

छापेमारी के बाद में मीडिया से बात हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी से मुख्यमंत्री आवास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व डीवीआर मांगी थी। लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी फुटेज न मिलने से उनकी टीम फुटेज लेने मौके पर पहुंची।

21 कैमरों की फुटेज जब्त कर ली गयी है। कैमरों का समय मानक समय से 40.42 मिनट पीछे है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से कोई पूछताछ नहीं हुयी। अभी इसकी जरूरत भी नहीं है। हो सकता है कि बैठक में मौजूद दूसरे विधायकों से पूछताछ करनी पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed