{"_id":"5afbdfb14f1c1be7408b5c18","slug":"delhi-chief-secretary-alleged-assault-case-delhi-police-to-question-cm-arvind-kejriwal-on-18-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य सचिव अंशु प्रकाश मारपीट मामले में 18 मई को होगी केजरीवाल से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य सचिव अंशु प्रकाश मारपीट मामले में 18 मई को होगी केजरीवाल से पूछताछ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 16 May 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
kejriwal
- फोटो : विवेक निगम
दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस की जांच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंच गई है। अब दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से 18 मई को पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री को कानूनी नोटिस भेज दिया है। इससे पहले पुलिस केजरीवाल के पीएसओ, ऑपरेटर व ड्राइवर से पूछताछ कर चुकी है। कहा जा रहा है कि केजरीवाल से पूछताछ के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस बैठक में शामिल आम आदमी पार्टी के सभी 11 विधायकों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें से दो विधायक प्रकाश जरवाल व अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार किया गया था। बैठक में मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार वीके जैन से पहले ही पूछताछ हो चुकी है।
विज्ञापन
Delhi Chief Secretary Anshu Prakash alleged assault case: Delhi Police to question Chief Minister Arvind Kejriwal on May 18. (File pic) pic.twitter.com/X6tEd6RwpJ
— ANI (@ANI) May 16, 2018