फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Cheating of crores of rupees by luring one percent interest daily, Elvish used to promote this scam.

Delhi : रोजाना एक प्रतिशत ब्याज का लालच देकर देशभर में करोड़ों की ठगी, एल्विश करता था इस गोरखधंधे का प्रचार

Thu, 29 Aug 2024 05:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Aug 2024 05:40 AM IST
सार

वियतनाम के रहने वाले शख्स ने भारत में कंपनी खोलकर 25 से 30 हजार लोगों को शिकार बनाया है। लोगों को फंसाने के लिए उसने यूट्यूबर एल्विश यादव जैसे लोगों से विज्ञापन भी कराया।

विज्ञापन
Delhi: Cheating of crores of rupees by luring one percent interest daily, Elvish used to promote this scam.
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोबाइल एप के जरिये निवेश पर रोजाना एक फीसदी ब्याज का झांसा देकर देशभर में करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। वियतनाम के रहने वाले शख्स ने भारत में कंपनी खोलकर 25 से 30 हजार लोगों को शिकार बनाया है। लोगों को फंसाने के लिए उसने यूट्यूबर एल्विश यादव जैसे लोगों से विज्ञापन भी कराया। दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) शाखा इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, वियतनाम निवासी आरोपी सियाराम-जयराम (सोशल मीडिया पर नाम मालिक शाह) की कंपनी हाईबॉक्स नामक मोबाइल एप से एक मिस्ट्री बॉक्स बेचती थी। इसकी कीमत पांच हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक होती थी। मिस्ट्री बॉक्स में यदि कोई सामान निकलता था, तो कंपनी बाजार से ज्यादा दाम पर उसे खरीद लेती थी। लेकिन, मिस्ट्री बॉक्स खरीदने वाले को उसके बदले राशि वापस नहीं देती थी। कंपनी उस राशि पर प्रतिदिन एक प्रतिशत ब्याज का लालच देकर रकम अपने पास ही रखती थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

15 करोड़ रुपये जब्त : पुलिस ने बताया कि कंपनी के 15-20 बैंक खातों का पता चला है। एक खाते में जमा 15 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। ठगी का मामला 1,000 करोड़ रुपये तक जा सकता है। वहीं, स्पेशल सेल की इकाई आईएफएसओ के डीसीपी डॉ. हेमंत तिवारी ने कहा कि उत्तर-पूर्व जिले से यह मामला ट्रांसफर होकर आया है। केस फाइल आने के बाद ही जांच आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed