फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Chattarpur-Mahipalpur road locals protesting over rape of minor girl

दिल्ली: मासूम के साथ रेप के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़का, झड़प में 10 पुलिसकर्मी घायल

Sat, 25 Aug 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Aug 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
Delhi Chattarpur-Mahipalpur road locals protesting over rape of minor girl
प्रदर्शन करते स्थानीय लोग, घायल एसीपी - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में 11 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी के मामले को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। शुक्रवार रात को छतरपुर-महिपालपुर रोड पर लोगों ने प्रदर्शन किया। स्थानीय लोग दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस से खुद के हवाले करने की मांग कर रहे थे, ताकि वह आरोपी को खुद सजा दे सकें। गुस्साए लोगों और पुलिस के बीच झड़प में कई लोग जख्मी हुए हैं। घायलों में एसीपी समेत 10 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। आक्रोशित लोगों ने पथराव भी किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने लोगों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस भी छोड़ी। प्रदर्शनकारियों ने दर्जनों वाहनों में तोड़-फोड़ की, इसमें एक पुलिस का वाहन भी शामिल है। वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने देर रात तक लोगों को रंगपुरा पहाड़ी पर घेरे रखा और किसी को बाहर नहीं निकलने दिया। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ था।
विज्ञापन


बता दें कि, वसंत कुंज इलाके में 11 वर्षीय बच्ची के साथ रेप किया गया था। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद बच्ची को लहुलूहान हालत में झाड़ियों में फेंक दिया था। बच्ची को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। वसंतकुंज पुलिस ने 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने से पहले दिन में एक और बच्ची का गलत नियत से अपहरण किया था। बच्ची की मां की सतर्कता के चलते वह बच्ची का अपहरण नहीं कर सका। अगले दिन बच्ची की मां ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने नशे की हालत में दोनों वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही सामने आई

आरोपी ने 11 वर्षीय बच्ची को कई जगह दांतो से काट लिया था। वारदात के तीसरे दिन भी बच्ची एम्स में भर्ती रही। उसके कई ऑपरेशन किए गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई है।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी युवक की पहचान प्रकाश (32) के रूप में हुई। वह गांव रधुवर टोला थाना गुलहरिया जिला गोरखपुर, यूपी का रहने वाला है। वह चार-पांच दिन पहले ही दिल्ली आया था और यहां कबाड़ बीनने का काम करता था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित 11 वर्षीय बच्ची के पिता की रंगपुरी पहाड़ी में परचून की दुकान है। वह पिता की दुकान पर काम करवा रही थी। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह पास के एक घर जाने लगी। रास्ते में सार्वजनिक शौचालय पड़ता है। वह शौच के लिए चली गई। उस समय आरोपी प्रकाश उसे उठाकर ले गया। उसने बच्ची की आंखों में कपड़ा बांध दिया था और मुंह दबा लिया। पास में स्थित गड्ढे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।  

दरिंदगी के दौरान आरोपी ने बच्ची को शरीर पर दांतों से काट लिया था। बच्ची के कपड़े भी फाड़ दिए थे। बच्ची को खून को रिसाव शुरू हो गया, तो वह बच्ची का मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बच्ची फटे कपड़ों में घर पहुंची तो परिजनों को पता लगा। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची को एम्स में भर्ती कराया। बच्ची को खून का बहुत ज्यादा रिसाव हुआ है। उसके कई ऑपरेशन हुए हैं, उसकी हालत गंभीर हो गई थी।  

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी प्रकाश ने बुधवार दिन में एक पांच वर्षीय एक बच्ची का अपहरण कर लिया था और उसे जंगल में ले जा रहा था। तभी बच्ची को ले जाते हुए बच्ची की मां ने देख लिया था। शोर मचाने पर आरोपी बच्ची को मौके पर छोड़कर जंगल में भाग गया। उसने रात में 11 वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पांच वर्षीय बच्ची की मां ने आरोपी प्रकाश को बृहस्पतिवार को दिन में रंगपुरी पहाड़ी के पास घूमते हुए देख लिया और स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की पूछताछ में उसने 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात स्वीकार की। 

पुलिस की लापरवाही सामने आई
इस मामले में वसंतकुंज (साउथ) पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आरोपी ने बुधवार दोपहर को पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण का प्रयास किया। घटना के बाद संतकुंज थाना पुलिस सक्रिय हो जाती और आरोपी को पकड़ लेती, तो 11 वर्षीय बच्ची केसाथ दुष्कर्म की घटना नहीं होती। मगर पुलिस ने पहली वारदात को गंभीरता से नहीं लिया।  

आरोपी प्रकाश पहले भी दिल्ली आ चुका है
आरोपी प्रकाश करीब चार-पांच दिन पहले दिल्ली आया था। वह वसंतकुंज इलाके में कबाड़ बीनने का काम करता था। वह फ्लूड व अन्य चीजों का नशा करता था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी ने पहले तो किसी और वारदात को अंजाम तो नहीं दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed