{"_id":"65dbdb45977ca828950f0e3b","slug":"delhi-chances-of-uproar-in-the-municipal-corporation-meeting-to-be-held-today-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : आज होने वाली नगर निगम की बैठक में हंगामे के आसार, विपक्ष ने बनाई सत्ता पक्ष को घेरने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : आज होने वाली नगर निगम की बैठक में हंगामे के आसार, विपक्ष ने बनाई सत्ता पक्ष को घेरने की योजना
Mon, 26 Feb 2024 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 26 Feb 2024 05:59 AM IST
सार
इसमें निगम के विकास कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सत्ता पक्ष की ओर से ले आने की तैयारी की गई है। लेकिन बैठक में हंगामा होने की आशंका अधिक है।
विज्ञापन
file pic.....
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एमसीडी के सदन की बैठक सोमवार को बुलाई गई है। इसमें निगम के विकास कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सत्ता पक्ष की ओर से ले आने की तैयारी की गई है। लेकिन बैठक में हंगामा होने की आशंका अधिक है।
अलीपुर में पेंट फैक्टरी में आग की घटना के बाद विपक्ष की ओर से मेयर से इस्तीफे की मांग की जा रही। कर्मचारियों को पक्का करने, ठेके पर कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया बंद करने जैसे बाकी कई मुद्दों पर विपक्ष ने सदन में सत्ता पक्ष को घेरने की योजना बनाई है।