{"_id":"66b49257233f1ca6e20ba7f8","slug":"delhi-cbi-arrests-ed-official-for-accepting-bribe-of-rs-20-lakh-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सीबीआई के हत्थे चढ़ा ईडी का बड़ा अधिकारी, 20 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सीबीआई के हत्थे चढ़ा ईडी का बड़ा अधिकारी, 20 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार
Thu, 08 Aug 2024 03:09 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 08 Aug 2024 03:09 PM IST
सार
सीबीआई ने ईडी के एक सहायक निदेशक को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार ईडी अधिकारी की पहचान संदीप सिंह यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक सहायक निदेशक को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार ईडी अधिकारी की पहचान संदीप सिंह यादव के रूप में हुई है। वह एक ज्वैलर के बेटे को ईडी में दर्ज मामले में राहत दिलाने के एवज में उससे रिश्वत ले रहा था।
विज्ञापन
सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि ईडी अधिकारी को दिल्ली के लाजपत नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई को एक शिकायत मिली और उसी पर कार्रवाई करते हुए, एक जाल बिछाया गया और ईडी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में है।
विज्ञापन