फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Case registered against Rabea Public School for allegedly hostage students in basement

दिल्ली में शर्मनाक घटना, नर्सरी और केजी की 59 बच्चियों को स्कूल के तहखाने में किया कैद

Wed, 11 Jul 2018 12:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
Delhi: Case registered against Rabea Public School for allegedly hostage students in basement
राबिया गर्ल्स स्कूल - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में एक पब्लिक स्कूल की शर्मनाक घटना सामने आई है। स्कूल की फीस जमा न कराने पर पुरानी दिल्ली के बल्लीमारान स्थित राबिया गर्ल्स पब्लिक स्कूल में 59 मासूम बच्चियों को उमस भरी गर्मी के बीच एक तहखाने में बंधक बनाकर रखा गया। 
विज्ञापन


दोपहर के समय परिजन जब बच्चियों को लेने स्कूल पहुंचे तो इसका पता चला। बच्चियों का गर्मियों में भूख-प्यास से बुरा हाल था। अपने बच्चों की हालत देखकर परिजन बिफर गए। स्कूल के बाहर जमकर हंगामा किया गया। 
विज्ञापन


मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मासूमों को जबरन बंधक बनाने और जेजे एक्ट की धारा 75 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बल्लीमारान स्थित गली कासिम जान में राबिया गर्ल्स पब्लिक स्कूल है। यहां नर्सरी से 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई होती है। आरोप है कि सोमवार सुबह जब स्कूल खुला तो सुबह 6.45 बजे नर्सरी और केजी कक्षा के अभिभावक अपने-अपने बच्चों को यहां छोड़ गए।

टॉयलेट जाने से भी रोका

Delhi: Case registered against Rabea Public School for allegedly hostage students in basement
फाइल फोटो
इस बीच दोपहर करीब 12.30 बजे वह अपने-अपने बच्चों को लेने पहुंचे तो पता चला कि 59 बच्चियां अपनी क्लास में नहीं थीं। कर्मचारियों से पूछा गया तो पता चला कि फीस न चुकाने पर स्कूल की एचएम (हैड मिस्टर्स) फरह दीबा खान के कहने पर इन बच्चियों को स्कूल के तहखाने (बेसमेंट) में रखा हुआ है। 

परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि बच्चियों को एक तहखाने नुमा कमरे में जमीन पर बिठाया हुआ था। परिजनों का आरोप था कि वहां पंखा भी नहीं थे। साथ ही चार और पांच साल की सभी बच्चियों की भूख व प्यास से बुरी हालत थी। 

अपने परिजनों को देखकर बच्चियों ने रोना शुरू कर दिया। गुस्साए परिजनों ने जब एचएम से बातचीत करने का प्रयास किया तो उन्होंने बदतमीजी दिखाते हुए परिजनों को बाहर फिकवाने की बात की। 

स्कूल प्रशासन का कहना तहखाना नहीं एक्टिविटी रूम...

Delhi: Case registered against Rabea Public School for allegedly hostage students in basement
स्कूल के बाहर फीसबुक दिखाते अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
एचएम का कहना था कि फीस जमा न करने वाले बच्चों को ही यहां रखा गया था। परिजनों ने खूब हंगामा किया। बाद में 1.05 बजे पुलिस को सूचना दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

स्कूल प्रशासन का कहना तहखाना नहीं एक्टिविटी रूम...
दूसरी तरफ स्कूल प्रशासन ने अपनी सफाई में कहा कि जहां बच्चों को रखा गया था वह तहखाना नहीं एक्टिविटी रूम है। कमरे में हवा व लाइट की व्यवस्था है। लेकिन बच्चियों को वहां क्यों रखा गया, इस पर स्कूल प्रशासन कोई जवाब नहीं दे पाया। 

वहीं कुछ परिजनों ने कहा कि उनकी पहले से एडवांस फीस जमा था, बावजूद इसके उनकी बच्चियों को भी बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस अधिकारी मामले की छानबीन कराने की बात कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed