{"_id":"5de548048ebc3e54da22618c","slug":"delhi-cantt-police-arrested-four-including-two-irani","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस ने दो ईरानी समेत चार को दबोचा, पुलिसकर्मी बनकर करते थे लूटपाट व ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस ने दो ईरानी समेत चार को दबोचा, पुलिसकर्मी बनकर करते थे लूटपाट व ठगी
Mon, 02 Dec 2019 10:51 PM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Mon, 02 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली कैंट थाना पुलिस ने दो ईरानी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी बनकर एयरपोर्ट के आसपास लूटपाट व ठगी की वारदात करते थे। आरोपी वारदात करने के लिए कई बार भारत आ चुके हैं। दिल्ली पुलिस ने ईरानी एंबेसी को सूचना दे दी है।
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार जिले में हाल ही के दिनों में ईरानी गिरोह लूटपाट और ठगी की कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। इन वारदातों को देखते हुए दिल्ली कैंट एसीपी मनीष जोरवाल की देखरेख में दिल्ली कैंट थानाध्यक्ष समीर श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर इंद्रजीत, हवलदार अनिल व राजेन्द्र की विशेष टीम बनाई गई।
इस टीम ने एयरपोर्ट के पास मेहराम नगर रेड लाइट के पास घेराबंदी कर दो ईरानी समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान लक्ष्मी नगर, दिल्ली निवासी अकबर (24), महाराष्ट्र निवासी जाफरी जफर और ईरानी नागरिक नासर शा (46) और नासर (51) के रूप में हुई। इनके पास दो मोटरसाइकिल, ईरान के पासपोर्ट, विदेशी करेंसी, नौ मोबाइल फोन व दो देशी पिस्टल बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
आरोपी एयरपोर्ट के पास विदेशी व सीनियर सिटीजन के पास लूटपाट व ठगी करते थे। आरोपी एयरपोर्ट के आसपास ही वारदात करते थे। एक आरोपी मोटरसाइकिल लेकर दूर खड़ा हो जाता था।
एक आरोपी विदेशी की टैक्सी व कैब को रुकवाता था और पुलिसकर्मी होने की बात कह कागजात मांगता था। जब कैब चालक मोटरसाइकिल वाले साथी के पास जाता था तो अन्य आरोपी कैब में बैठे विदेशी व सीनियर सिटीजन के साथ वारदात करते थे।