फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi cabinet takes Big decision over government student examination fees

10वीं और 12वीं के छात्रों को दिल्ली सरकार का तोहफा, अब नहीं भरनी होगी परीक्षा फीस

Wed, 18 Sep 2019 06:04 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Wed, 18 Sep 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
Delhi cabinet takes Big decision over government student examination fees
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

दिल्ली में 10वीं और 12वीं कक्षा के करीब 3.14 लाख छात्रों का सीबीएसई परीक्षा शुल्क अब दिल्ली सरकार देगी। शिक्षा विभाग के इससे जुड़े एक प्रस्ताव को बुधवार को दिल्ली कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। यह सुविधा दिल्ली सरकार के स्कूलों के साथ अनुदान प्राप्त और पत्राचार विद्यालय के विद्यार्थियों को मिलेगी। इसके लिए सरकार को हर साल 57 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में 10वीं और 12वीं के छात्रों की परीक्षा सीबीएसई और तीसरी से 8वीं, 9वीं और 11वीं की मिड टर्म और वार्षिक परीक्षा शिक्षा निदेशालय कराता है। दिल्ली सरकार की योजना के तहत गृह परीक्षा का पूरा खर्च शिक्षा निदेशालय करता है। इससे अभिभावकों पर बोझ नहीं पड़ता। सीबीएसई परीक्षा के लिए बच्चों को शुल्क देना पड़ता है। यह शुल्क अब दिल्ली सरकार देगी।
विज्ञापन


कैबिनेट के बुधवार के फैसले के बाद सरकारी स्कूलों, अनुदान प्राप्त और पत्राचार्य विद्यालयों के विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क नहीं देना पड़ेगा। दिल्ली सरकार सीबीएसई को इसका भुगतान शिक्षा निदेशालय के जरिए करेगी। योजना मौजूदा शिक्षा सत्र 2019-20 से लागू होगी। लाभ पाने वालों में 10वीं के 1,79,914 और बारहवीं के 1,33,802 विद्यार्थी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर बच्चे की पढ़ाई की जिम्मेदारी मेरी

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले 3.14 लाख विद्यार्थियों का सीबीएसई परीक्षा शुल्क सरकार देगी। पैसों के अभाव में किसी भी बच्चे की पढ़ाई हम रुकने नहीं देंगे। दिल्ली के हर बच्चे की पढ़ाई की जिम्मेदारी अब मेरी है- अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed