{"_id":"63d788a0f9453e564c53f862","slug":"delhi-bus-accident-4-school-bus-collides-with-each-other-near-igi-stadium-many-injured-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Accident: आईजीआई स्टेडियम के पास बड़ा हादसा, आपस में टकराईं 4 स्कूल बसें, कई छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Accident: आईजीआई स्टेडियम के पास बड़ा हादसा, आपस में टकराईं 4 स्कूल बसें, कई छात्र घायल
Mon, 30 Jan 2023 04:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 30 Jan 2023 04:26 PM IST
सार
अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसा आईजीआई स्टेडियम के गेट नंबर 13 के पास हुआ है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आ गया है।
विज्ञापन
चार बसें आपस में टकराईं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली से सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, जिसमें कई बच्चे घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार दिन में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम के पास सोमवार को चार स्कूल बसें आपस में टकरा गईं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब स्टेडियम के पास एक गाड़ी और ऑटो की टक्कर हुई। इसी के चलते आसपास चल रही चार बसें आपस में टकरा गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद बच्चों को स्कूल बस की खिड़की से बाहर निकाला गया। हादसे में कुछ बच्चों को मामूली चोटें लगी हैं। घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल(एलएनजेपी) में कराया गया।
विज्ञापन
अब तक मिली जानकारी के अनुसार हादसा आईजीआई स्टेडियम के गेट नंबर 13 के पास हुआ है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आ गया है।