{"_id":"667e7121bb061873030bd492","slug":"delhi-burger-king-murder-police-arrested-an-accused-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Burger King Murder: पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, शूटर को लाया था बाइक पर बैठाकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Burger King Murder: पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, शूटर को लाया था बाइक पर बैठाकर
Fri, 28 Jun 2024 01:45 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 28 Jun 2024 01:45 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बर्गर किंग रेस्टोरेंट में हुई युवक की हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी शूटर को अपनी बाइक पर बैठा कर लाया था।
विज्ञापन
Delhi Burger King Murder
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बर्गर किंग रेस्टोरेंट में हुई युवक की हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी शूटर को अपनी बाइक पर बैठा कर लाया था। स्पेशल सेल आरोपी से पूछताछ करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 18 जून को अमन जून (26) अपनी महिला मित्र अनु के साथ सुभाष नगर स्थित बर्गर किंग फूड आउटलेट में बैठे हुए थे। इस बीच दो हमलावरों ने अंदर घुसकर अमन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी। अमन को 38 गोलियां मारी गईं। बाद में हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
हत्याकांड के बाद गोलीबारी का 14 सेकंड का एक सीसीटीवी फुटेज 20 जून को मीडिया के सामने आया। फुटेज में आरोपी अमन को गोली मारते हुए दिख रहे हैं। घटना के बाद पुलिस महकमे में फुटेज के लीक होने पर खूब हंगामा हुआ।
विज्ञापन