{"_id":"6874dde60a7ec1d3a707393b","slug":"delhi-building-collapse-rabia-had-gone-to-her-brother-house-after-32-years-died-two-days-later-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली इमारत हादसा: 32 साल बाद भाई के घर गई थी राबिया, दो दिन बाद मौत, शहजाद बोला- वादा पूरे किए बिना चली गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली इमारत हादसा: 32 साल बाद भाई के घर गई थी राबिया, दो दिन बाद मौत, शहजाद बोला- वादा पूरे किए बिना चली गई
Mon, 14 Jul 2025 04:07 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 14 Jul 2025 04:07 PM IST
सार
दिल्ली में इमारत ढहने से राबिया परवीन, उनके पति, दो बेटों, बेटी और पोती की मौत हो गई। भाई शहजाद ने बहन से अंतिम वीडियो कॉल को याद कर दुख जताया। शहजाद ने बताया कि पीलिया होने पर बहन ने जबरदस्ती दिल्ली बुला लिया। अपने घर पर रखकर उनका दो माह तक इलाज करवाया। छोटी सी बात पर वह कॉल करके पूछती थी।
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहन राबिया परवीन की मौत की खबर सुनकर दिल्ली पहुंचे शहजाद की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बस यही कहे जा रहे हैं कि कुछ घंटे पहले ही बहन से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। बहन ने जल्द ही मिलने की बात की थी, लेकिन उसे नहीं पता था कि ऐसे हालात में बहन से मुलाकात होगी।
विज्ञापन
एक रिश्तेदार का कॉल आया और उसने मकान गिरने की बात बताई। शहजाद उसी समय कोट कादर, नजीबाबाद, बिजनौर से दिल्ली के लिए निकल गए। दिल्ली पहुंचे तो बहन-बहनोई की मौत की खबर पता चली। यह भी पता चला कि परिवार के और भी लोग मलबे में दबे हैं। उनके सामने ही चार और लोगों के शव निकले। जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में शहजाद ने बताया कि पीलिया होने पर बहन ने जबरदस्ती दिल्ली बुला लिया। अपने घर पर रखकर उनका दो माह तक इलाज करवाया। छोटी सी बात पर वह कॉल करके पूछती थी।
विज्ञापन
बकरीद के बाद उसने कॉल कर कोट कादर आने की बात की। शादी के 32 साल बाद पहली बार राबिया अपने पूरे परिवार के साथ उनके घर आई थी। बहनोई मतलूब को छोड़कर पूरा परिवार 18 दिनों तक उनके घर पर रुका रहा। बुधवार को ही वह दिल्ली लौटी थी। इस बीच आफिया ने कॉल कर उन्हें जयपुर बुला लिया। परवेज के बेटे से मिलने की चाह में राबिया जयपुर भी न रुकी।
विज्ञापन
शुक्रवार को ही बेटी से वापस जाने की बात कर वह दिल्ली पहुंच गई। देर रात वह अपने पोते अहमद के साथ खेली। इसके बाद वह बाकी परिजनों के साथ सो गईं। सुबह सोते समय ही इमारत जमींदोज हो गई। राबिया उनके पति मतलूब, दो बेटे जावेद, अब्दुल्लाह, बेटी जूबिया और उसकी बेटी फौजिया की मौत हो गई।