फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Building Collapse : Big rats had made burrows...the foundation had become hollow

Delhi Building Collapse : बड़े-बड़े चूहों ने बिल्डिंग में बनाए थे बिल...बुनियाद हो गई खोखली, धंस चुकी थी जमीन

Mon, 21 Apr 2025 05:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 21 Apr 2025 05:33 AM IST
सार

हादसे में जान गंवाने वाले हाजी तहसीन के पड़ोसियों का दावा है कि उनकी इमारत में बड़े-बड़े चूहों ने बिल बनाए हुए थे। चूहों ने इमारत की बुनियाद को पूरी तरह खोखला कर दिया था।

विज्ञापन
Delhi Building Collapse : Big rats had made burrows...the foundation had become hollow
दयालपुर में गिरी चार मंजिला इमारत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दयालपुर के शक्ति विहार में चार मंजिला इमारत आखिर क्यों गिरी, यह सभी के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई अपनी-अपनी बात कह रहा है।

विज्ञापन


हादसे में जान गंवाने वाले हाजी तहसीन के पड़ोसियों का दावा है कि उनकी इमारत में बड़े-बड़े चूहों ने बिल बनाए हुए थे। चूहों ने इमारत की बुनियाद को पूरी तरह खोखला कर दिया था।
विज्ञापन


रविवार को मलबा हटाने के दौरान निगम की टीम को भी पता चला कि इमारत गिरने के अलावा तीन से चार फीट जमीन के अंदर धंसी हुई थी। ऐसे में आशंका है कि चूहों ने इमारत की नींव को पूरी तरह खोखला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे वाली रात 11 बजे कुछ लोगों ने इमारत में झटका भी महसूस किया था। उसे संकेत मानकर उसी समय इमारत को खाली कर दिया जाता तो शायद इतना बड़ा हादसा नहीं होता।
Delhi Building Collapsed: हादसे के बाद एक्शन में एमसीडी, सील होंगी 15 इमारतें; 638 बिल्डिंगों को भेजा नोटिस
पड़ोसी सोहराब ने बताया कि हादसे वाली इमारत एल-शेप की थी। कई साल से इमारत से मोटे-मोटे चूहों को निकलते देखा जा रहा था। कई बार उन्होंने खुद तहसीन को इसके लिए टोका था।


निगम की ओर से बनाई नालियों की तली को भी कच्चा छोड़ दिया गया था। ऐसे में नालियों का पानी खोखली हो चुके इमारत की बुनियाद में घुस रहा था। एक अन्य पड़ोसी सोनू ने भी इसकी तस्दीक की। 

उसने बताया कि तहसीन भूतल पर बनी दुकानों में कुछ न कुछ कराते ही रहते थे। छह-सात बार उन्होंने दुकानों के निर्माण में छेड़छाड़ की थी। यदि इमारत तीन ओर से मकानों के बीच दबी होती तो हादसे की संभावना कम हो जाती।

एल-शेप होने की वजह से इमारत भरभराकर जमींदोज हो गई। हालांकि, पुलिस प्रशासन हादसे की वजहों को लेकर अभी कुछ नहीं बोल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। छानबीन के बाद हादसे की वजहों पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed