{"_id":"640473abc6e81ecfb10be9a5","slug":"delhi-budget-session-from-march-17-kailash-gahlot-to-present-budget-on-march-21-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Budget Session 2023: 17 मार्च से शुरू होगा दिल्ली का बजट सत्र, 21 मार्च को कैलाश गहलोत करेंगे पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Budget Session 2023: 17 मार्च से शुरू होगा दिल्ली का बजट सत्र, 21 मार्च को कैलाश गहलोत करेंगे पेश
Sun, 05 Mar 2023 04:19 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 05 Mar 2023 04:19 PM IST
सार
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 17 मार्च से शुरू होगा और मनीष सिसोदिया की जगह केजरीवाल सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत 21 मार्च को बजट पेश करेंगे।
विज्ञापन
कैलाश गहलोत (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली सरकार ने बजट पेश करने की तैयारी तेज कर दी है। दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 17 मार्च से शुरू होगा। बजट को सदन में 21 मार्च को पेश किया जाएगा। इस साल दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलौत सदन में बजट को पेश करेंगे। 2015 के बाद यह पहली बार होगा कि जब आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया बजट पेश नहीं करेंगे। हालांकि, सीबीआई की गिरफ्त में आने के पहले वह बजट खाका तैयार कर चुके होंगे।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने बताया कि इस साल बजट राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत द्वारा पेश किया जाएगा। आबकारी नीति मामले में सिसोदिया की गिरफ्तारी और मंत्रिमंडल से उनके इस्तीफे की स्वीकृति के बाद वित्त विभाग की बागडोर सौंपी गई है। सिसोदिया की गिरफ्तारी से पहले भी गहलोत बजट संबंधी बैठकों का हिस्सा रहे थे। बजट सत्र की शुरुआत दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के अभिभाषण से शुरू होगी।
विज्ञापन
सूत्रों की माने तो बजट बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। संगठनों से रायशुमारी भी बजट तैयार करने के लिए की गई है। पिछले बजट की जो योजनाएं पूरी नहीं हो सकी उसे भी पेश होने वाले बजट में शामिल किया जा सकता है। खासकर व्यापारियों को रोजगार से संबंधित पिछले बजट में शुमार किए गए योजना। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क व व्यापार पर फोकस रहेगा।
विज्ञापन