फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Budget: bringing aap government 40.5 caroe mega budget

आप सरकार ला रही है 40.5 करोड़ का मेगा बजट

Thu, 25 Jun 2015 03:50 PM IST
Updated Thu, 25 Jun 2015 03:50 PM IST
विज्ञापन
Delhi Budget: bringing aap government 40.5 caroe mega budget

आम आदमी पार्टी अपना पहला बजट यादगार बनाना चाहती है। राजस्व वसूली में पिछड़ने के बावजूद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 40.5 हजार करोड़ रुपये का बजट बृहस्पतिवार को पेश करेंगे। पिछला बजट 36,766 करोड़ रुपये का था। जहां फ्लाईओवर और मेट्रो पर सबसे अधिक खर्च करने वाली सरकार इस बार शिक्षा पर ध्यान दे रही है।

विज्ञापन


बंपर बहुमत से चुनकर आई सरकार 70 प्वाइंट पर वादे करके आई है तो जनता की उम्मीद भी ढेर हैं। यही वजह है कि सरकार पर उंगली न उठे इसलिए योजना मद भी 16.7 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर 19 हजार करोड़ रुपये किया जा सकता है।
विज्ञापन


वर्ष 2014-15 के बजट में जो राशि रखी गई थी वह खर्च नहीं हो पाई थी तो उसे संशोधित बजट में घटाकर 15,450 करोड़ रुपये किया गया था। वहीं गैर योजना मद की 19,066 करोड़ रुपये को बढ़ाकर 21.5 करोड़ रुपये करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 हजार करोड़ वसूली का लक्ष्य

Delhi Budget: bringing aap government 40.5 caroe mega budget

मॉडल स्कूल, नए स्कूल भवन, संसाधनों के लिए दोगुना बजट करने की तैयारी है तो स्वास्थ्य पर भी ज्यादा खर्च होगा। महिला सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, बसों में मार्शल की नियुक्ति होगी। हालांकि खर्च के मामले में अभी भी दिल्ली मेट्रो के साथ परिवहन तीसरे नंबर पर होगा।


पिछले बजट में शिक्षा पर 2344 करोड़ रुपये रखा गया था जो बजट का 16 फीसदी था और स्वास्थ्य पर 1990 करोड़ रुपये रखे गए थे जो 15 फीसदी था।

बजट में मोटा खर्च होगा तो वसूली के नए रिकार्ड टारगेट भी फिक्स किए गए हैं। अकेले वैट पर 25 हजार करोड़ वसूली का लक्ष्य है, जबकि पिछली बार 20 हजार करोड़ भी पूरे नहीं कर पाए थे। तो राजस्व विभाग और परिवहन विभाग का भी राजस्व वसूली लक्ष्य बढ़ाया गया है। कारण साफ है कि  केन्द्र शासित राज्य होने के कारण घाटे का बजट पेश नहीं किया जा सकता।

योजना राशि बढ़ाने का अनुमान

Delhi Budget: bringing aap government 40.5 caroe mega budget

सूत्र बताते हैं कि एमसीडी को लोन के तौर पर मांगी गई कोई राशि नहीं मिलने जा रही है। हालांकि लोन वसूली नहीं करेंगे। इसी तरह से परिवहन विभाग में वसूली बढ़ाने के लिए डीजल वाहनों पर टैक्स दायरा बढ़ाने के अलावा कुछ कॉमर्शियल वाहनों पर शुल्क लगाया जा सकता है।

वहीं वैट वसूली को लेकर यह बताई जा रही है कि कई ऐसे रास्ते ढूंढे गए हैं जो वैट दायरे से बाहर थे। हालांकि आबकारी नीति को लेकर पहले ही कहा जा चुका है कि इस बार टैक्स नहीं बढ़ेगा।

लेखानुदान में 2015-16 का जो बजट पेश किया गया था उसमें योजनामद में 15,350 करोड़ रुपये समेत 37,750 करोड़ रुपये का बजट रखा गया था। गैर योजना मत में बड़ी राशि बिजली सब्सिडी, फ्री पानी, केन्द्र सरकार को लोन व उसके ब्याज की राशि लौटाने में खर्च होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed