फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Budget 2020 Live Updates News In Hindi: Manish Sisodia presents budget focus education health all update

Delhi Budget 2020: सरकार ने पेश किया 65 हजार करोड़ का बजट, शिक्षा पर जोर

Mon, 23 Mar 2020 05:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 23 Mar 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Delhi Budget 2020 Live Updates News In Hindi: Manish Sisodia presents budget focus education health all update
दिल्ली बजट 2020ः मनीष सिसोदिया ने पेश किया बजट - फोटो : आम आदमी पार्टी के ट्विटर अकाउंट से
दिल्ली सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर दिया है। इसमें उनकी प्राथमिकता शिक्षा है। सिसोदिया ने 65 हजार का प्रस्तावित बजट पेश किया है। आगे जानिए दिल्ली सरकार के इस बजट में क्या-क्या खास है...
विज्ञापन


बजट की खास बातें-

शिक्षा-

दिल्ली सरकार ने शिक्षा के लिए 15,815 करोड़ दिए
2024 में दुनिया के एजुकेशन मैप पर हैप्पीनेस क्लास को लाएंगे।
देशभक्ति का पाठ्यक्रम लाएंगे। बड़ी क्लास के सभी बच्चों को अखबार देंगे।
इंग्लिश स्पीकिंग क्लास जारी रहेगी, इसके लिए 12 करोड़ प्रस्तावित। 
इंफ्रास्ट्रक्चर में 15 नए स्कूल, डिजिटल क्लास रूम बनाएंगे।
100 करोड़ का खर्च, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एजुकेशन को लेकर।
हेल्थ कार्ड जारी होगा। पैरेंट का वर्कशॉप किया जाएगा।
2034 की दुनिया के लिए बच्चों को तैयार करेंगे।
सिलेबस में राज्य बोर्ड का गठन, अपना बोर्ड होगा।
अर्ली एजुकेशन के लिए कानून लाएंगे।
145 स्कूल ऑफ एक्सेलेंस खोले जाएंगे।
आयुष्मान योजना लागू करेगी दिल्ली सरकार
अलग बोर्ड बनाने को लेकर काम करेगी दिल्ली सरकार
कोरोना वायरस से निपटने के लिए इस साल 3 करोड़ और अगले वित्त वर्ष(2020-21) के लिए 50 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया।

पर्यावरण के लिए-
पर्यावरण मार्शल का प्रावधान किया गया है।
प्रदूषण नियंत्रण के लिए 30 करोड़ का प्रावधान है।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट बढ़ाने पर काम-
11 हजार बसों के बेड़े को बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।
मल्टी लेवल डिपो बनाए जाएंगे।

जल व सीवर योजना-
दिल्ली सरकार की सीवर कनेक्शन योजना शुरू होगी
सीवर कनेक्शन के लिए 31 मार्च तक आवेदन करने वालों को कोई शुल्क नहीं।
सभी अनाधिकृत कॉलोनियों में पहुंचेगा पानी, 24 घण्टे मिलेगा साफ पानी।
वर्षा जल संचयन के प्लांट लगाए जाएंगे।

समाजिक कार्य
दिल्ली की दिवाली के साथ-साथ पूर्वांचल उत्सव मनाया जाएगा।
पिछले दिनों हुए दंगों को देखते हुए पीस एंड हारमनी नाम से योजना लाएंगे।

ग्राफिक से समझें दिल्ली सरकार का बजट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed