{"_id":"5e78a4c68ebc3e6fe61a3a45","slug":"delhi-budget-2020-kejriwal-government-cover-all-election-winning-issues-in-this-budget-education-to-free-bus-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Budget: जिन मुद्दों पर जीती दिल्ली, केजरीवाल सरकार ने उन्हें फिर दी बजट में जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Budget: जिन मुद्दों पर जीती दिल्ली, केजरीवाल सरकार ने उन्हें फिर दी बजट में जगह
Mon, 23 Mar 2020 05:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 23 Mar 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया(फाइल फोटो)
- फोटो : आम आदमी पार्टी के ट्विटर अकाउंट से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार फरवरी में 62 विधानसभा सीटें जीतकर दोबारा सत्ता में आई। उसकी यह जीत इस मायने में खास थी कि विपक्ष ने चाहे कितना भी उकसाया हो, लेकिन आम आदमी पार्टी अपने शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के काम के दम पर लोगों से वोट मांगती रही और जीती भी। जीतने के बाद भी ऐसा नहीं है कि पार्टी ने अपने इन मुद्दों को छोड़ दिया हो। इसका प्रमाण है दिल्ली सरकार का बजट 2020। जिसमें सरकार ने कोई कोताही नहीं बरती है और इसमें शिक्षा को पूरे बजट का 24.3 प्रतिशत हिस्सा दिया है।
दिल्ली सरकार ने शिक्षा के लिए 15,815 करोड़ दिए (कुल बजट का एक चौथाई हिस्सा)-
दिल्ली सरकार के पिछले पांच शिक्षा बजट
2016-17 : Rs 9,836 करोड़
2017-18 : Rs 10,690 करोड़
2018.19 : Rs 13,999 करोड़
2019-20 : Rs 15,601 करोड़
2020-21 : Rs 15,815 करोड़
स्वास्थ्य बजट के लिए 7,704 करोड़ रुपये- दिल्ली सरकार जब से बनी है उसका सबसे ज्यादा फोकस शिक्षा के बाद स्वास्थ्य पर ही रहा है। इस बजट में दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी राशि प्रस्तावित की है।
महिलाओं की फ्री बस सेवा जारी रहेगी- दिल्ली सरकार ने चुनाव से पहले किए अपने लोक-लुभावन वादे को कायम रखते हुए इस बजट में भी महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के लिए प्रावधान रखा है।
विज्ञापन
शहर में 11,000 हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे, अब तक 2000 फ्री वाई-फाई हॉट स्पॉट लगाए जा चुके हैं।
200 यूनिट तक बिजली फ्री रहेगी, इसके लिए सरकार 2820 करोड़ की सब्सिडी देगी।
मोहल्ला और पॉली क्लीनिक के लिए 365 करोड़ देगी सरकार।