फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Brother-in-law killed by hitting him with a brick for not returning Rs 1500

Delhi : 1500 रुपये वापस न करने पर बहनोई की ईंट मारकर ली जान, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Dec 2023 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 04 Dec 2023 05:57 AM IST
सार

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपी तक पहुंची और उसे रविवार को मुंडका से गिरफ्तार कर लिया। मृतक की शिनाख्त स्वर्ण पार्क निवासी नरेश (40) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Delhi: Brother-in-law killed by hitting him with a brick for not returning Rs 1500
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

नांगलोई इलाके में पंद्रह सौ रुपये वापस नहीं करने पर एक युवक ने बहनोई की ईंट मारकर हत्या कर दी। उसने अपने साले से रुपये उधार लिए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के जरिए आरोपी तक पहुंची और उसे रविवार को मुंडका से गिरफ्तार कर लिया। मृतक की शिनाख्त स्वर्ण पार्क निवासी नरेश (40) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


दो दिसंबर को पुलिस को स्वर्ण पार्क में एक युवक की हत्या किए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कमरे में एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा है। उसके सिर पर ईंट से वार किया गया है। पास ही ईंट पड़ी हुई थी। छानबीन में पता चला कि नरेश कूड़ा बीनने का काम करता था और वह मूलत: बरेली के कैरा गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर क्राइम टीम को बुलाकर जांच करवाई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। नांगलोई थाना प्रभारी प्रभु दयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी अपने बच्चों के साथ उससे अलग रहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश को आखिरी बार उसके एक दोस्त ने उसके साले महेंद्र के साथ देखा था। महेंद्र घटना के बाद से गायब था। पुलिस की एक टीम ने उसके घर पर दबिश दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। 

100 से ज्यादा कैमरों की जांच करने के बाद पुलिस ने रविवार को आरोपी महेंद्र को गणपति धर्म कांटा मुंडका के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक उसकी सगी चचेरी बहन का पति था। उसने उससे 1500 रुपये उधार लिए थे।

काफी कहने के बावजूद वह पैसा वापस नहीं कर रहा था। इसलिए उसने उसकी हत्या की साजिश रची। शनिवार को उसने पीड़ित के साथ कमरे में शराब पी। फिर मौका पाकर उनके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार करते हुए मौत के घाट उतार दिया।

महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला, नाजुक

शाहबाद डेयरी इलाके में अज्ञात बदमाशों ने एक महिला के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला सुनसान जगह पर लहूलुहान हालत में मिली है। पुलिस ने महिला को पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। महिला बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब सात बजे पुलिस को सेक्टर 36 रोहिणी के एक सुनसान जगह पर महिला के अचेत पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला के सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। वह लहूलुहान हालत में थी। पुलिस ने तुरंत महिला को पास के अस्पताल में लेकर गई। जहां से उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed