फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi boy reach with birthday cake of friend died in two groups dispute

दिल्ली: दोस्त के जन्मदिन पर केक लेकर पहुंचा युवक, दो गुटों के झगड़े का बन गया शिकार, गंवाई जान

Tue, 25 Jan 2022 06:06 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 25 Jan 2022 06:06 PM IST
सार

मील वाला पार्क में पहले से ही रूदल, सूरजा और वरुण बात कर रहे थे। गुलजार केक लेकर आ रहा था। उन तीनों ने उसे रोक लिया और उससे बात करने लगे। दूसरी तरफ से अजय और गौरव आ रहे थे। गौरव और सूरजा के बीच पहले से कोई विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
Delhi boy reach with birthday cake of friend died in two groups dispute
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में सोमवार रात एक पार्क में दो गुटों के बीच झगड़े में बीच बचाव करना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। एक आरोपी ने युवक के सीने में चाकू घोंप कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। युवक के दोस्त उसे पास के अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


हत्या के बाद असामाजिक तत्वों ने घटना को साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश की। जिसको देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त लालबाग झुग्गी, आजादपुर निवासी गुलजार(18) के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। सोमवार रात पुलिस को बाबू जगजीवन राम अस्पताल से एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने की जानकारी मिली। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में गुलजार का दोस्त शादी नगर निवासी राहुल यादव मिला। उसने पुलिस को बताया कि वह वजीरपुर के एक फैक्टरी में हेल्पर का काम करता है। सोमवार को उसका जन्मदिन था। दोस्त बॉबी ने कहा कि पार्क में केक लाकर काटते हैं। राहुल ने अपने दोस्त गुलजार से फोन पर बात की। उसने बताया कि वह आजादपुर मार्केट में है और वहां से केक लेकर आ रहा है।

गौरव और सूरजा में पहले से चल रहा विवाद
मील वाला पार्क में पहले से ही रूदल, सूरजा और वरुण बात कर रहे थे। गुलजार केक लेकर आ रहा था। उन तीनों ने उसे रोक लिया और उससे बात करने लगे। दूसरी तरफ से अजय और गौरव आ रहे थे। गौरव और सूरजा के बीच पहले से कोई विवाद चल रहा था। आमना-सामना होने पर दोनों मारपीट करने लगे और दोनों चाकू निकालकर एक-दूसरे पर हमला करने लगे।

गुलजार ने मारपीट कर रहे गौरव और सूरजा को समझाने की कोशिश की। गुस्से में आकर गौरव ने सूरजा को छोड़कर गुलजार के सीने में चाकू गोद दिया। चाकू लगते ही गुलजार वहीं गिर गया। उसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए।


कुछ लोगों ने मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की
राहुल बॉबी के साथ घायल गुलजार को लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव हो गया और कुछ लोगों ने इसे साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश की। एतियातन अतिरिक्त पुलिस बल को इलाके में तैनात कर दिया गया। उधर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और देर रात इलाके से मुख्य आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed