फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi boy murdered friend just for abusing

दिल्लीः गाली देने पर दोस्त को मारा चाकू, मौत, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 17 Apr 2020 05:50 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 17 Apr 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Delhi boy murdered friend just for abusing
सांकेतिक तस्वीर

नई दिल्ली केे रोहिणी इलाके में गुरुवार रात कहासुनी होने पर एक युवक ने अपने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आस पास के लोगों ने घायल युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर देर रात आरोपी को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। शुरूआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक के गाली देने पर वह गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त अजय शर्मा(28) के रूप में हुई है। वह रोहिणी सेक्टर 6 के एक मकान की दूसरी मंजिल पर रहता था। वह एशियन पेंट में बतौर सेल्समैन काम करता था। इसी मकान के भूतल पर आरोपी रोहित रहता था। वह कम्प्यूटर कोर्स कर रहा है। दोनों की दोस्ती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात रोहित अजय के कमरे में गया था। जहां उसकी किसी बात पर अजय से कहासुनी होने लगी। आरोपी के मुताबिक इस दौरान अजय उसके साथ गाली गलौज करने लगा। जिससे गुस्से में आकर उसने कमरे में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से उसे डराने लगा।


इसी दौरान चाकू अजय की गर्दन पर लग गया और गला कटने से वह नीचे गिर गया। पुलिस ने अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसके परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed