फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi boy killed girl in hotel room the consume poison and died police on spot

दिल्ली: बवाना के होटल में पहले लड़की की बेरहमी से हत्या की, फिर खुद जहर खाकर दी जान

Wed, 11 Jan 2023 11:36 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 11 Jan 2023 11:36 AM IST
सार

पुलिस ने होटल के रिसेप्शन पर पूछताछ की तो पता चला कि दोनों मृतक 21 साल के हैं और यह मंगलवार सुबह 10 बजे होटल पहुंचे थे और फिर अपने कमरे में चले गए। कमरे में जाने के बाद ये लोग बाहर नहीं निकले।

विज्ञापन
Delhi boy killed girl in hotel room the consume poison and died police on spot
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक होटल में एक लड़के ने लड़की की हत्या कर खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार होटल मालिक ने फोन कर जानकारी दी कि होटल के एक कमरे में दो शव पड़े हैं। घटना की सूचना मिलते ही बवाना थाने से एक टीम मौके पर पहुंची और कमरे में दो शव (एक लड़की और एक लड़के का शव) पड़े देखे।
विज्ञापन


पुलिस ने होटल के रिसेप्शन पर पूछताछ की तो पता चला कि दोनों मृतक 21 साल के हैं और यह मंगलवार सुबह 10 बजे होटल पहुंचे थे और फिर अपने कमरे में चले गए। कमरे में जाने के बाद ये लोग बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती जांच में सामने आईं ये बातें
शुरुआती जांच में लड़की की गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। वहीं लड़के के मुंह पर झाग के निशान पाए गए और लड़के के शव से दुर्गंध भी आ रही है। लड़के के शव के बगल में उल्टी की हुई है और होटल रूम के बाथरूम में भी काला पदार्थ दिख रहा है जिसे पुलिस उल्टी ही मान रही है।


पुलिस ने मौके से एक खून से सना चाकू और सल्फास का पाउडर बरामद किया है। क्राइम टीम और रोहिणी की एफएसएल टीम ने मौके का मुआयना किया है। 

प्रथमदृष्टया यह माना जा रहा है कि लड़के ने पहले लड़की का कत्ल किया फिर सल्फास की गोलियां खा लीं जिससे उसकी मौत हो गई। उनके कमरे के बाहर का सीसीटीवी फुटेज जांचने पर कोई भी कमरे के अंदर आता नहीं दिखा है। हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस अपनी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed