{"_id":"5fca49f26b0def5c7759cf38","slug":"delhi-border-seal-due-to-farmer-protest-dtc-buses-did-not-go-to-other-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन के चलते बॉर्डर सील, दूसरे राज्यों में नहीं गई डीटीसी की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन के चलते बॉर्डर सील, दूसरे राज्यों में नहीं गई डीटीसी की बसें
Fri, 04 Dec 2020 08:08 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 04 Dec 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण सीमाएं सील होने की वजह से दिल्ली परिवहन निगम(डीटीसी) बसें दूसरे राज्यों के लिए नहीं जाएंगी। यात्रियों की सहूलियत के लिहाज से ट्रैफिक रूट में समय-समय पर परिवर्तन भी किए जा रहे हैँ ताकि सीमा तक पहुंचने में यात्रियों को दिक्कत न आए। टीकरी, सिंघु बॉर्डर, नोएडा लिंक रोड के वाहनों की आवाजाही बंद किए जाने की वजह से इन रास्तों से गुजरने वाली डीटीसी की अंतरराज्यीय बस सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं। हालात सामान्य होने पर दोबारा बहाल की जाएंगी।
विज्ञापन
डीटीसी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. आरएस मिन्हास ने एक बयान जारी किया है कि किसानों के प्रदर्शन की वजह से दूसरे राज्यों की सीमाएं सील होने की वजह से दूसरे राज्यों में बसें नहीं पहुंच रही हैं। ट्रैफिक पुलिस के सुझाव के मुताबिक मार्ग में फेरबदल किए जा रहे हैं जबकि एनसीआर के शहरों में डीटीसी की बस सेवाएं बंद कर दी गई हैं। स्थिति के सामान्य होते ही डीटीसी बसें भी पहले की तरह यात्रियों को गंतव्य तक सेवाएं देंगी।
विज्ञापन
वाहनों के जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से रोजाना बसों के रूट में परिवर्तन या रास्ते बंद किए जा रहे हैं। फिर भी डीटीसी की ओर से बसों को मोड़ने और यात्रियों की सुविधा के लिहाज से कई प्वाइंट्स पर पर्याप्त संख्या में कर्मियों को तैनात किया है ताकि कम से कम परेशानी हो। इस दौरान डीटीसी ने यात्रियों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित रूट पर ट्रैफिक की स्थिति को पहले जान लें।
विज्ञापन