{"_id":"50ad637f4de511dbec338567e20c9375","slug":"delhi-book-fair-ends-hindi-news-jn-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताबों का कुंभ पूरा, आखिरी दिन एक लाख से ज्यादा पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किताबों का कुंभ पूरा, आखिरी दिन एक लाख से ज्यादा पहुंचे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Feb 2015 08:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते एक सप्ताह से दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहा किताबों के कुंभ का रविवार को विसर्जन हो गया। समापन समारोह में सराहनीय योगदान देने वाले देशों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के अध्यक्ष, ए. सेतुमाधवन ने बताया कि वर्ष 2016 के मेले में चीन विशिष्ट अतिथि देश के रूप में शामिल होगा। विश्वास है कि चीन इसे एक बड़ा पुस्तक उत्सव बनाने में सफल साबित होगा। मेला फरवरी के बजाय 9 से 17 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले में पुस्तक प्रेमियों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
अगले वर्ष कुछ नए देशों के लेखकों से भी रूबरू होने का मौका मिलेगा। खास बात है कि इस साल मेले में दो लाख से अधिक पुस्तक प्रेमी टिकट खरीदकर पहुंचे तो पास धारकों की भी अच्छी खासी संख्या रही। मेले में पहली बार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार की शुरुआत की गई, जोकि कोरिया को दिया गया। वहीं, हैचे बुक्स को अंग्रेजी पुस्तकों की श्रेणी में यह पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
इसके अलावा राधा स्वामी सत्संग को हिंदी और भारतीय भाषा श्रेणी में अच्छे प्रदर्शन के लिए चुना गया, जबकि भारती भवन को बाल श्रेणी में उत्तम प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। एनबीटी की ओर से सिंगापुर और कोरिया को मेले में विशिष्ट अतिथि देश और फोकस देश के रूप में भागीदारी के लिए स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। इस अवसर पर एनबीटी द्वारा प्रकाशित व गीता धर्मराजन द्वारा लिखित पुस्तक माई उम्माज साड़ी का लोकार्पण भी हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न देशों के अतिथियों के साथ आईटीपीओ की विशिष्ट कार्यकारी अधिकारी मीनाक्षी सिंह भी मौजूद रहीं।
दर्शकों की भीड़ से खिले आयोजकों के चेहरे
विश्व कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के बावजूद मेले में रविवार को दर्शकों का आंकड़ा एक लाख से ऊपर रहा। मेले में सुबह से ही पुस्तक प्रेमियों की भारी भीड़ देखने को मिली। अभिभावक बच्चों के साथ भीड़ में किताबों संग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाते नजर आए। प्रकाशकों ने आखिरी दिन 70 फीसदी तक डिस्काउंट के बोर्ड टांग रखे थे, जिसका किताब प्रेमियों ने भरपूर फायदा उठाया। वहीं, आखिरी दिन मिनिस्टर ऑफ डेवलेपमेंट ऑफ नॉर्थ ईस्टन रीजन के मंत्री जनरल वीके सिंह और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी खास तौर पर पहुंचे हुए थे।