फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Bomb Threat: Outcry in Delhi due to bomb threat in schools

Delhi Bomb Threat : स्कूलों में बम की धमकी से दिल्ली में हाहाकार, संकट में सोशल मीडिया बना मददगार

Thu, 02 May 2024 02:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 02 May 2024 02:30 AM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को सुबह ईमेल के जरिये बम की धमकी मिलने के बाद से हड़कंप की स्थिति बन गई थी। स्कूल की तरफ से जानकारी देने से पहले ही कई अभिभावकों को सोशल मीडिया से सूचना मिल गईं। ऐसे में कई अभिभावक सोशल मीडिया पर चल रही जानकारी को सत्यापित करने के लिए स्कूल की ओर भागे।

विज्ञापन
Delhi Bomb Threat: Outcry in Delhi due to bomb threat in schools
Demo Pic

विस्तार

स्कूलों में बम की अफवाह से मचे हाहाकार के बीच सोशल मीडिया लोगों का मददगार साबित हुआ। दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को सुबह ईमेल के जरिये बम की धमकी मिलने के बाद से हड़कंप की स्थिति बन गई थी। स्कूल की तरफ से जानकारी देने से पहले ही कई अभिभावकों को सोशल मीडिया से सूचना मिल गईं। ऐसे में कई अभिभावक सोशल मीडिया पर चल रही जानकारी को सत्यापित करने के लिए स्कूल की ओर भागे।

विज्ञापन


वहीं, धमकी वाले ईमेल का स्क्रीन शॉट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। ईमेल भेजने का समय सुबह पांच बजे का नजर आया। इस पोस्ट के वायरल होने से लोग स्कूलों पर सवाल उठाने लगे। अभिभावक सुधांशु ने लिखा कि अगर स्कूलों को धमकी वाला ईमेल सुबह ही मिल गया था, तो बच्चों को स्कूल बुलाया ही क्यों गया। उन्होंने देर से व्हाट्सऐप मैसेज कर सूचना देने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


एक अन्य यूजर ने कहा कि अगर प्राथमिक ईमेल मिल आने के तुरंत बाद सूचना सार्वजनिक कर देते तो हड़कंप को रोका जा सकता था। इस पर दूसरे यूजर ने लिखा था कि ईमेल पर्सनल मेल पर नहीं, बल्कि स्कूल के आधिकारिक ईमेल पते पर आया था। इस कारण जब टीचर स्कूल पहुंचे और ईमेल लॉग-इन किया, तब ही वह ईमेल को पढ़ सके और उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा बोली, मम्मी जल्दी चलो
‘मम्मी मुझे पता था आप जरूर लेने आओगे। आप भी यहां से जल्दी चलो। यहां बम हो सकता है। इधर से दूर चलो तुरंत, मैं काफी घबरा गई हूं। कुछ भी हो जाए मुझे अब आपके साथ ही घर जाना है।‘ स्कूल से बाहर निकलते हुए यह बातें लोदी रोड स्थित सरदार पटेल विद्यालय में 7वीं की छात्रा नेहा मिश्रा ने रोते हुए कहीं। मां कनिका ने बताया कि वह ऑफिस पहुंची तो स्कूल में बम होने की सूचना मिली। पहली सूचना स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप में आई। इसे मैंने नजरअंदाज कर दिया, लेकिन लगातार तीन बार स्कूल की तरफ से कॉल आई तो फौरन स्कूल के लिए निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed