फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: BJYM workers protest against CM Kejriwal for not granting sedition charges in jnu case

सीएम केजरीवाल के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, देशद्रोहियों का समर्थन करने का लगाया आरोप

Sat, 07 Sep 2019 05:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 07 Sep 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
Delhi: BJYM workers protest against CM Kejriwal for not granting sedition charges in jnu case
दिल्ली सरकार के खिलाफ भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन - फोटो : ani

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार पर देशद्रोहियों का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए शनिवार दिन में भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बारे में मनोज तिवारी ने शुक्रवार को कहा था कि भाजपा दिल्ली सरकार को जनता के सामने बेनकाब भी करेगी।

विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय में मीडिया से वार्ता में मनोज तिवारी ने कहा कि ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे-इंशाल्लाह, इंशाल्लाह’ ‘भारत की बर्बादी तक जंग रहेगी जारी’, ‘इंडियन आर्मी मुर्दाबाद’ और ‘कितने अफजल मारोगे-हर घर से अफजल निकलेगा’ ये देशविरोधी नारे अरविंद केजरीवाल को देशभक्ति के नारे लगते हैं।
विज्ञापन


एक सरकार के मुखिया का ऐसे नारों का समर्थन करने पर देश और दिल्ली की जनता में आक्रोश है। भाजपा केजरीवाल सरकार की नीति और उसके चरित्र की कड़ी भर्त्सना करती है और इसके खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का काम है जांच करना और कोर्ट का काम है न्याय देना। केजरीवाल सरकार इन दोनों के बीच नौ महीने से रोड़ा बनी है। तिवारी ने कहा कि जेएनयू में चुनाव हैं, इसलिए दिल्ली सरकार राजनीति में लगी हुई है।

वहीं विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि बीते 22 फरवरी और 23 अगस्त को विधानसभा में टुकड़े-टुकड़े गैंग का मामला उठाया था, लेकिन सीएम केजरीवाल ने मार्शल बुलाकर भाजपा के विधायकों को सदन से बाहर निकलवा दिया। वह सिर्फ टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करना चाहते हैं। गुप्ता ने कहा कि मुकदमा चलाने की अनुमति न देकर मुख्यमंत्री केजरीवाल कानून को काम करने से रोक रहे हैं और गलत उदाहरण प्रस्तुत कर रहे हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed