फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi BJP workers protested against Sam Pitroda controversial remarks

सैम पित्रोदा के बयान पर बवाल: दिल्ली में भाजपा का विरोध-प्रदर्शन, वीरेंद्र सचदेवा बोले- राहुल गांधी मांगो माफी

Thu, 09 May 2024 04:41 PM IST
अनुज कुमार एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 09 May 2024 04:41 PM IST
सार

BJP Protest On Sam Pitroda Controversial Remarks: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा के बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। 

विज्ञापन
Delhi BJP workers protested against Sam Pitroda controversial remarks
दिल्ली भाजपा का विरोध प्रदर्शन - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सैम पित्रोदा की रंग भेदी टिप्पणी के खिलाफ भाजपा ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से देशवासियों से माफी मांगने की मांग की।

विज्ञापन


प्रदर्शन में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए राजकुमार चौहान, नसीब सिंह, अमित मल्लिक, नीरज बसोया समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया और हाथों में कांग्रेस विरोधी तख्ती लेकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

 

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भारत की सुंदरता उसकी विविधता है। यही इस देश की ताकत है। संस्कृति के रूप अलग हो सकते हैं लेकिन उसका सूत्र एक ही है, देश की अखंडता। जिस प्रकार कांग्रेस नेताओं ने रंगभेदी टिप्पणी की है वह सीधे तौर पर हमारे देश की एकता और अखंडता के खिलाफ है।

पित्रोदा का बयान अचानक नहीं आया है बल्कि चुनाव के तीन फेस के बाद कांग्रेस खिसकती जमीन को देखते हुए आया है। यह टिप्पणी सिर्फ एक बयान नहीं है बल्कि जान बूझकर लोगों को रंगों के आधार पर बांटने की साजिश है। जो देश को बांटने की साजिश करेगा उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


 

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि सैम पित्रोदा के बयान देश का अपमान है। इसे कोई भी देशवासी नहीं सहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भाजपा को गाली देना, मुझे गाली देना बर्दाश्त किया जाएगा लेकिन अगर देश के 140 करोड़ जनता को गाली दी जाएगी तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर राष्ट्रवादी इस बयान के खिलाफ सड़कों पर है। प्रदर्शन में ऋचा पांडे मिश्रा, मोहन लाल गिहारा, नीरज तिवारी, प्रवीण शंकर कपूर समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें
इससे पहले कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने कुछ ऐसा कह दिया था, जिसे लेकर बुधवार को विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने कहा था कि देश के पूर्वी हिस्से के लोग चीनी और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी नागरिकों जैसे दिखते हैं। हम 75 साल से बहुत सुखद माहौल में रह रहे हैं, जहां कुछ लड़ाइयों को छोड़ दें तो लोग साथ रह सकते हैं। हम भारत जैसे विविधता से भरे देश को एकजुट रख सकते हैं। जहां पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं, पश्चिम के लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरों और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे लगते हैं।

सैम पित्रोदा का विवादित बयान
सैम पित्रोदा ने भारत की विविधता पर बात करते हुए कहा कि भारत में पूर्व के लोग चीनी जैसे लगते हैं तो दक्षिण में लोग अफ्रीकी लगते हैं। वहीं पश्चिम में लोग अरबी लगते हैं और उत्तर भारतीय गोरे होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed