{"_id":"64a589e545d6ec7b30090273","slug":"delhi-bjp-president-s-attack-on-the-government-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आप का अराजक चेहरा आया सामने, सचदेवा ने कहा- दिल्ली ब्यूरोक्रेसी ऑर्डिनेंस का पुतला जलाना शर्मनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आप का अराजक चेहरा आया सामने, सचदेवा ने कहा- दिल्ली ब्यूरोक्रेसी ऑर्डिनेंस का पुतला जलाना शर्मनाक
Wed, 05 Jul 2023 08:49 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 05 Jul 2023 08:49 PM IST
सार
जनकपुरी में सड़क धंसने के मुद्दे पर सचदेवा ने कहा है कि आश्चर्य की बात यह है कि 15 घंटे बाद भी पीडब्ल्यूडी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
वीरेंद्र सचदेवा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि आप का अराजक चेहरा एक बार फिर सामने आया है। आप के विधायकों ने दिल्ली ब्यूरोक्रेसी ऑर्डिनेंस का पुतला जलाकर यह साबित किया है कि वे किसी कानून को नहीं मानते। उन्होंने कहा है कि यह समझ से परे है कि आम आदमी पार्टी ने पहले सर्वोच्च न्यायालय पर विश्वास जताकर जो अध्यादेश की प्रतियां जलाने का कार्यक्रम स्थगित किया था उस पर यू-टर्न लेकर पुतला दहन क्यों किया?
विज्ञापन
जनकपुरी में सड़क धंसने के मुद्दे पर सचदेवा ने कहा है कि आश्चर्य की बात यह है कि 15 घंटे बाद भी पीडब्ल्यूडी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। दिल्ली की सड़कों को यूरोप की तरह सरकार बनाने का दावा तो करती है, लेकिन जर्जर सड़क की स्थिति की वजह से लोगों की मौत हो जा रही है।
विज्ञापन