{"_id":"5dd234c68ebc3e547d5425e7","slug":"delhi-bjp-mp-manoj-tiwari-reach-parliament-on-cycle-for-protesting-against-contaminated-water-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: गंदे पानी के विरोध में साइकिल से संसद पहुंचे मनोज तिवारी, भाजपा का 400 जगहों पर प्रदर्शन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: गंदे पानी के विरोध में साइकिल से संसद पहुंचे मनोज तिवारी, भाजपा का 400 जगहों पर प्रदर्शन आज
Mon, 18 Nov 2019 11:36 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 18 Nov 2019 11:36 AM IST
विज्ञापन
मनोज तिवारी
- फोटो : एएनआई
पहले ही वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर से बदहाल दिल्ली में लाखों घरों में पानी भी पीने लायक नहीं है। पानी की गुणवत्ता इतनी खराब हो चुकी है कि कई तरह के जहरीले रसायन और बदबू से बीमारियों की आशंका भी बनी हुई है। इस बात का खुलासा देश भर के राज्यों की राजधानी के पानी की गुणवत्ता की रिपोर्ट में सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी के बाद से दिल्ली भाजपा लगातार केजरीवाल सरकार पर हमलावर है। इसी के तहत आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी साइकिल से संसद पहुंचे। उन्होंने बताया कि दिल्ली के लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा है और केजरीवाल सरकार झूठे दावे कर रही है। मालूम हो कि आज दिल्ली भाजपा 400 जगहों पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सरकार रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के पानी में अमोनिया, नाइट्रेट, सल्फाइड, मैंगनीज, आयरन, खतरनाक रसायनों की मौजूदगी के अलावा क्षारीयता, पीएच वैल्यू और रंग भी मानकों के मुताबिक नहीं है। दिल्ली के 11 स्थानों से लिए गए पानी के सभी सैंपल की गुणवत्ता जांच में फेल हो गए।
भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से पानी के लिए तय 24 मापदंडों में 19 को दिल्ली का पानी पूरा नहीं करती हैं। शनिवार को केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने देश भर के राज्यों की राजधानी के पानी की गुणवत्ता की रिपोर्ट का खुलासा किया था। 15 राज्यों की राजधानी की सूची में पानी की गुणवत्ता के मामले में मापदंडों को पूरा न करने पर दिल्ली को 15वें स्थान पर रखा गया है।