फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi BJP listened to 'Mann Ki Baat' at 6,786 booths

Delhi NCR News: दिल्ली भाजपा ने 6786 बूथों पर सुनी मन की बात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
युवाओं को जोड़ने के लिए भाजपा ने शुरू किया अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम से युवाओं को जोड़ने की पहल की। रविवार को कार्यक्रम का 139वां संस्करण दिल्ली के 6786 बूथों पर सुना गया। भाजपा युवा मोर्चा ने भी 14 संगठनात्मक जिलों में युवाओं के बीच कार्यक्रम सुनने का अभियान चलाया।

प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने गोकलपुरी के अंबेडकर कॉलेज में सांसद मनोज तिवारी और विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम सुना। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सांसद योगेंद्र चंदोलिया, रामवीर सिंह बिधूड़ी और बांसुरी स्वराज सहित अन्य नेताओं ने भी विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम में भाग लिया। युवा मोर्चा अध्यक्ष रजत शर्मा बाहरी दिल्ली जिले में कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। मल्होत्रा ने कहा कि मन की बात नागरिकों की प्रतिभा, परिश्रम और सेवा भावना को पहचान देने का मंच है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने 139वें संस्करण में जनभागीदारी, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। पंजाब की नव-त्रिंजन पहल और उत्तराखंड में हेवल नदी के संरक्षण के उदाहरण दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed