फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi bjp jansamvad virtual rally smriti irani to adesh gupta speak to delhiites on corona crisis delhi government failure

दिल्ली जनसंवाद में स्मृति ईरानी ने किया वर्चुअल रैली को संबोधित, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

Sat, 13 Jun 2020 05:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 13 Jun 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
Delhi bjp jansamvad virtual rally smriti irani to adesh gupta speak to delhiites on corona crisis delhi government failure
smriti irani shyam jaju aadesh gupta - फोटो : दिल्ली भाजपा ट्विटर

मोदी सरकार के छह साल पूरे होने और दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण के संकट और दिल्ली सरकार उससे कैसे निपट रही है इन सभी मुद्दों को लेकर दिल्ली भाजपा ने आज एक जनसंवाद रैली की। यह वर्चुअल रैली थी, जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई। इसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से लेकर प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता से लेकर श्याम जाजू जैसे कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे।

विज्ञापन


इस रैली की शुरुआत में आदेेश गुप्ता ने लोगों को संबोधित किया और दिल्ली सरकार की कमियां गिनाने के साथ ही बताया कि कैसे उनकी पार्टी और कार्यकर्ता इस संकट की घड़ी में दिल्लीवालों के साथ हैं। आदेश गुप्ता ने कहा, भाजपा इस कोरोना संकट में दिल्ली की जनता के साथ खड़ी है। 
विज्ञापन


वह आगे बोले, दिल्ली भाजपा ने समय-समय पर दिल्ली सरकार को उनकी खामियां बताई, सुझाव दिए ताकि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुधारा जा सके। लेकिन केजरीवाल व उनके मंत्री हमारे सुझावों को राजनीतिक रंग देने में लगे हैं। कोरोना की इस महामारी के समय में भाजपा के कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ लोगों की सेवा में तत्पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश गुप्ता ने कहा, मोदी जी के अथक प्रयास और दृढ़ संकल्प का ही परिणाम है कि हम आत्मनिर्भर भारत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। केजरीवाल और उनके मंत्रियों से जब दिल्ली के हालातों को लेकर सवाल किए जाते हैं तो वह चुप्पी साध लेते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अनाधिकृत कॉलोनी में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक देने का काम किया। जनता के हितों के लिए काम करने वाली भाजपा सरकार ने दूसरे कार्यकाल में जो फैसले लिए हैं उसे इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।

आदेश गुप्ता के बाद श्याम जाजू ने दिया संबोधन
अपने संबोधन में श्याम जाजू ने केजरीवाल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर दिखावे के लिए केजरीवाल सरकार न जाने कितने आदेश पारित कर देती है जो जमीनी हकीकत से कोसों दूर होते हैं। कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन दिल्ली सरकार द्वारा टेस्टिंग कम की जा रही है।

वह आगे बोले, मोदी सरकार ने जन जन के हितों को प्राथमिकता देते हुए हर क्षेत्र से संबंधित चुनौतियों का निवारण किया। मुख्यमंत्री केजरीवाल के पास न तो कोई नजर है और न ही कोई नजरिया और न ही उनकी सरकार कोरोना वायरस जैसी महामारी से निपटने में सक्षम है।

स्मृति ईरानी ने कहा- प्रधानमंत्री का पैकेज देश को नई ताकत देगा 
श्याम जाजू के बाद स्मृति ईरानी ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, संकट की घड़ी में जब आर्थिक झटका लगा हो फिर भी प्रधानमंत्री जी ने 20 लाख करोड़ रु के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। ये पैकेज भारत को एक नया अवसर और एक नई ताकत देगा।

वह आगे बोलीं, मोदी जी 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने और 2019 में फिर से जनादेश प्राप्त किया और मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष समाप्त हुआ है। ये 6 साल भारत को हर तरीके से आगे बढ़ाने के 6 साल रहे हैं। प्रधानमंत्री जी ने दोबार जनादेश मिलने के बाद 60 सालों की समस्याएं जो देश की एकता और अखंडता के साथ जुड़ी हुई थी उनका निराकरण किया।

स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि, भारत को आत्मनिर्भर बनाने का हमारे प्रधानमंत्री जी का संकल्प है। ये संकल्प पूरा होकर रहेगा। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोरोना संकट के समय 11 करोड़ से ज्यादा लोगों को भोजन कराया है। मैं इस काम के लिए पार्टी अध्यक्ष, उनकी टीम और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देती हूं।


स्मृति ईरानी ने ये भी कहा कि, कोरोना संकट में कोई भूखा न सोए इसकी भी चिंता प्रधानमंत्री जी ने की, इसके लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत मुफ्त में राशन और गरीब परिवारों को मुफ्त में गैस सिलेंडर बांटे गए। जनता कर्फ्यू और लॉकडाउन का लोगों ने जिस तरह पालन किया वो प्रशंसा के योग्य है। कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में देश सामने आया। ये देश की सामूहिक शक्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed