नई टीम में भाजपा 'इन्हें' बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करेगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद दिल्ली की प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी बनाने की कवायद तेज हो गई है। पार्टी व संगठन दोनों अपने-अपने स्तर पर प्रदेश पदाधिकारी बनने के दावेदारों की सूची तैयार करने में जुटे हैं।
वहीं प्रदेश के नेता भी पदाधिकारी बनने के लिए जोर लगा रहे हैं। सबसे ज्यादा जोर प्रदेश में महामंत्री को लेकर है। इसके बाद उपाध्यक्ष बनने की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय का कहना है कि जल्द ही नई टीम का ऐलान कर दिया जाएगा। उनकी टीम में प्रतिभा को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
महिलाओं का क्या करेगी भाजपा
जहां तक महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी की बात है तो आरक्षण के प्रावधान को भी दरकिनार किया जा सकता है। यानी सक्षम महिला कार्यकर्ताओं को 33 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी भी दी जा सकती है। उपाध्याय के मुताबिक उनकी टीम में युवा जोश व अनुभव का सामंजस्य होगा। पुरानी कार्यकारिणी के सदस्यों को भी नई कार्यकारिणी में शामिल किया जा सकता है।
बता दें कि प्रदेश की नई कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए प्रदेश के नेता भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय से लेकर संघ के मुख्यालय तक का दरवाजा खटखटा रहे है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि कार्यकारिणी में शामिल होने का पैमाना सिफारिश नहीं होगा। प्रतिभावान नेताओं की अनदेखी नहीं की जाएगी।