{"_id":"58f8afab4f1c1b3f3b473e6c","slug":"delhi-bjp-expels-30-more-workers-for-anti-party-activities","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी विरोधी गतिविधि के चलते दिल्ली BJP के 30 कार्यकर्ता निकाले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी विरोधी गतिविधि के चलते दिल्ली BJP के 30 कार्यकर्ता निकाले गए
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 20 Apr 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
bjp
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में 23 अप्रैल को एमसीडी चुनाव होने हैं। इस बीच दिल्ली बीजेपी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 30 कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाला गया है।
विज्ञापन
जिन कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई हुई है, उनपर निगम चुनाव के लिए पार्टी के घोषित उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने का आरोप है। बता दें कि दिल्ली बीजेपी इसके पहले 21 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाल चुकी है।
विज्ञापन
बता दें कि एमसीडी चुनाव के लिए बीजेपी ने मौजूदा पार्षदों, उनके रिश्तेदारों और अन्य करीबियों को टिकट नहीं दिया था। पार्टी ने नए और युवा चेहरों पर दांव खेलते हुए नामांकन से कुछ घंटे पहले सभी प्रत्याशियों के नाम सार्वजनिक किए थे।
विज्ञापन
इससे टिकट की आस लगाए कार्यकर्ता नाराज थे। उनकी गतिविधियों पर आपत्ति जताते हुए पार्टी ने यह कदम उठाया है।