{"_id":"5f9948f84c36f647ec074fce","slug":"delhi-bjp-engaged-in-mobilizing-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : किसानों को लामबंद करने में जुटी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : किसानों को लामबंद करने में जुटी भाजपा
Wed, 28 Oct 2020 04:03 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 28 Oct 2020 04:03 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में भाजपा मुख्यालय
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में किसान राजनीति में भाजपा अपनी पैठ बनाने की मुहिम में जुटी है। इस नीति के तहत भाजपा किसान खाट पंचायत कर रही है। मंगलवार को इस नीति के तहत मंगलवार को नरेला में किसान खाट पंचायत का आयोजित किया गया। इस पंचायत में यह निर्णय लिया गया कि जल्द ही दिल्ली के किसान दिल्ली की मंडियों में अपनी फसल का केंद्र सरकार द्वारा तय न्यूनतम समर्थन मूल्य (एएसपी) के अनुरूप भुगतान नहीं होने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ आंदोलन छेड़ेंगे।
प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा ने नरेला जिले में खाट महापंचायत का आयोजन किया। इस पंचायत में बड़ी संख्या में दिल्ली-देहात के किसानों ने शिरकत की। इस मौके पर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि किसानों में इस बात को लेकर काफी नाराजगी है कि उन्हें दिल्ली की मंडियों में बाजरा 1000 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जा रहा है जबकि इसकी तय कीमत 2200 रुपये प्रति क्विंटल है। इसी प्रकार किसानों को धान के बदले 1500 रुपये प्रति क्विंटल की कीमत दी जा रही है जबकि तय एमएसपी 1880 रुपये प्रति क्विंटल है।