{"_id":"5dce9a628ebc3e54c20b8248","slug":"delhi-bjp-demand-to-resolve-high-power-committee-from-delhi-lg","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई पावर कमेटी को समाप्त करने की उपराज्यपाल से मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई पावर कमेटी को समाप्त करने की उपराज्यपाल से मांग की
Fri, 15 Nov 2019 06:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 15 Nov 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और विधानसभा नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने हाईपावर कमेटी को समाप्त करने के लिए उपराज्यपाल अनिल बैजल से मांग की है। शुक्रवार को मनोज तिवारी ने कहा कि पिछले 20 सालों से दिल्ली बदहाल होती जा रही है।
विज्ञापन
भाजपा विपक्ष में रह कर भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन से जनता के हितों के लिए लगातार काम कर रही है। मनोज तिवारी ने कहा कि डीडीए ने लोकल शॉपिंग काम्पलेक्स की दुकानों पर कन्वर्जन चार्ज माफ कर दिया है जिससे 50 हजार दुकानदारों को सीधा लाभ मिलेगा, क्योंकि अब इन दुकानों पर लटकी सीलिंग की तलवार हट गई है। दुकानदारों की लंबे समय से यह मांग थी जिसको भाजपा ने केन्द्र सरकार के सहयोग से पूरी कर दी है।
विज्ञापन
घरेलू लघु उद्योगों को फायदा पहुंचाने के लिए केन्द्र सरकार के सहयोग से अब 5 से बढ़ाकर 11 किलोवाट कर दिया है और 5 लोगों की जगह अब 9 लोग एक साथ काम कर सकेंगे। इससे करीब दिल्ली के 4 लाख से अधिक घरेलू उद्योगों को लाभ मिलेगा, लेकिन केजरीवाल सरकार लगातार इसमें बाधा बनी हुई है क्योंकि ट्रेड लाइसेंस लेने से पहले हाई पावर कमेटी से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना आवश्यक है।
विज्ञापन
केजरीवाल सरकार की हाई पावर कमेटी की लंबे समय से कोई बैठक ही नहीं हुई है जिससे सारे मामले लंबित पड़े हैं। इसीलिए पार्टी की ओर से कमेटी को समाप्त करने की मांग की है।
नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि ट्रेड लाइसेंस एमसीडी से घर बैठे ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। दिल्ली में जहां-जहां पर व्यापारिक केन्द्र हैं वहां-वहां पर निगम के जरिए ट्रेड लाइसेंस के लिए कैम्प लगाए जाएंगे। इसमें भाजपा कार्यकर्ता, निगम पार्षद और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे।