फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: BJP alleges scam going on in Burari Fitness Center, demands resignation of Transport Minister

Delhi: भाजपा का आरोप- बुराड़ी फिटनेस सेंटर में चल रहा घोटाला, परिवहन मंत्री का इस्तीफा मांगा

Fri, 21 Apr 2023 07:29 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 21 Apr 2023 07:29 PM IST
सार

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को कहा कि रोजाना 400 से 500 वाहन चालक बुराड़ी फिटनेस सर्टिफिकेट लेने आते हैं। लेकिन आरोप है कि परिवहन मंत्री के इशारे पर केवल पैसे लेकर सर्टिफिकेट जारी कर दिए जाते हैं...

विज्ञापन
Delhi: BJP alleges scam going on in Burari Fitness Center, demands resignation of Transport Minister
कैलाश गहलोत - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

भाजपा ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के बुराड़ी वाहन फिटनेस सेंटर में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की शह पर बड़ा घोटाला चल रहा है। पार्टी का आरोप है कि इस सेंटर पर केवल एक इंस्पेक्टर के जरिए प्रतिदिन 400 के करीब वाहनों को सर्टिफिकेट जारी कर रहा है। जाहिर है कि जांच के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया जा रहा है, जिसकी आड़ में केवल पैसे की लेनदेन कर प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं। आरोप है कि इसके माध्यम से करोड़ों की कमाई की जा रही है। भाजपा ने इस मामले में लापरवाही बरतने के लिए परिवहन मंत्री का इस्तीफा मांगा है।  

विज्ञापन

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के टैक्सी एवं छोटे कमर्शियल वाहनों का फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। रोजाना 400 से 500 वाहन चालक बुराड़ी फिटनेस सर्टिफिकेट लेने आते हैं। लेकिन आरोप है कि परिवहन मंत्री के इशारे पर केवल पैसे लेकर सर्टिफिकेट जारी कर दिए जाते हैं। एक वाहन मालिक से सर्टिफिकेट के लिए 1500-2000 रुपये तक लिए जाने के आरोप हैं। वाहनों की कोई जांच नहीं होती और इससे दिल्ली में हादसों की संभावनाएं बढ़ती हैं, जिसकी कीमत आम जनता को चुकानी पड़ती है। पार्टी ने इस घोटाले को रोकने के लिए कड़ी जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed