फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi BJP alleges aap of trying to get cheap publicity via stubble bio decomposing idea

भाजपा का आरोप: दिल्ली सरकार सस्ती शोहरत बटोरने में लगी है, प्रदूषण से मुक्ति के लिए नहीं किया कोई खास काम

Tue, 14 Sep 2021 08:58 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 14 Sep 2021 08:58 AM IST
सार

दिल्ली भाजपा का आरोप है कि अगर केजरीवाल वायु प्रदूषण और दिल्ली वालों की सेहत को लेकर इतने ही फिक्रमंद हैं तो उन्हें कई महीने पहले ही बायो-डीकंपोजर का आइडिया सामने लाना चाहिए था।

विज्ञापन
Delhi BJP alleges aap of trying to get cheap publicity via stubble bio decomposing idea
आदेश गुप्ता - फोटो : आदेश गुप्ता के ट्विटर अकाउंट से

विस्तार

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार केवल सस्ती शोहरत बटोरने में लगी है। पिछले सात साल में सरकार ने पराली जलने से होने वाले प्रदूषण से दिल्ली वालों के लिए ठोस कदम नहीं उठा सकी। अब जब एक बार फिर खेत में पराली जलाने का वक्त आ रहा है तो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उनकी टीम बायो-डीकंपोजर बांटने से राहत के सपने दिखा रही है।
विज्ञापन


आदेश गुप्ता ने कहा की यदि केजरीवाल सरकार को सही में लगता है कि बायो-डीकंपोजर राहत दिलवा सकता है तो सरकार को दो तीन माह पूर्व पड़ोसी राज्यों की सरकार से बात करके इसे किसानों को बंटवाने की व्यवस्था करनी चाहिए थी।
विज्ञापन


दिल्ली के पास पर्यावरण फंड का काफी रिजर्व पैसा है जिसका इस्तेमाल कर दिल्ली सरकार अन्य सरकारों को बायो-डीकंपोजर बांटने को दे सकती थी। मात्र 79 किसानों के बीच सर्वे करवा कर बायो-डीकंपोजर की सफलता के खोखले दावे सरकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि दिल्ली में केंद्र सरकार द्वारा परेशान किए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी वाकपटुता कर रही है। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने वो ही नाटकीय शब्द दोहराए जो गत 21 अगस्त को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बोल चुके थे। दोनों नेताओं ने केंद्र सरकार की एजेंसी द्वारा परेशान किए जाने की बात कही पर ना गत माह सिसोदिया ना आज चड्ढा ऐसा कोई सबूत रख सके जिससे परेशान किया जाना स्थापित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed