फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi biggest theft took place on Sunday night

खुलासा: रविवार रात को हुई थी दिल्ली की सबसे बड़ी चोरी, शोरूम में घुसते हुए एक CCTV में कैद, दूसरा इस जगह दिखा

Thu, 28 Sep 2023 02:24 PM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 28 Sep 2023 02:24 PM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली में हुई सबसे बड़ी चोरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। चोरी की वारदात को रविवार की रात को अंजाम दिया गया था। एक आरोपी शोरूम में घुसते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ है, जबकि दूसरा आरोपी स्ट्रांग रूम में दिखाई दिया है।

विज्ञापन
Delhi biggest theft took place on Sunday night
दिल्ली में सबसे बड़ी चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के जंगपुरा में दिल्ली की सबसे बड़ी 25 करोड़ की चोरी रविवार रात को हुई थी। बदमाश शोरूम में रात 11:45 बजे घुसे थे। दो बदमाश सीसीटीवी में कैद हुए हैं। इसके आधार पर पुलिस टीमें जांच आगे बढ़ा रही हैं। चप्पल पहने दोनों बदमाशों के पास काला बैग था। हालांकि, बुधवार शाम तक पुलिस ये पता नहीं लगा पाई थी कि चोरी करने के बाद बदमाश गहनों को लेकर कहां से बाहर निकले। 
विज्ञापन


पुलिस बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा पाई है। दक्षिण-पूर्व जिले के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शोरूम मालिक ने गहनों का दस करोड़ रुपये का बीमा करवा रखा था। उमराव सिंह ज्वेलर्स के पास जनता बुक डिपो नाम से दुकान है। इसमें सीसीटीवी लगे हुए हैं। इससे पता लगा कि रविवार रात बैग लिए एक बदमाश शोरूम में घुस रहा है। 
विज्ञापन


आरोपी ने मुंह पर गमच्छा लपेट रखा था। शोरूम रविवार रात को साढ़े आठ बजे बंद किया गया था। साप्ताहिक बंद के कारण शोरूम सोमवार को नहीं खुला था। मंगलवार सुबह 10:30 बजे शोरूम खोला गया तो दिल्ली की सबसे बड़ी चोरी का पता लगा। सीसीटीवी में दूसरा आरोपी स्ट्रांग रूम में दिखाई दिया है। हालांकि, ये फुटेज कुछ धुंधली है। इसके बाद आरोपी सीसीटीवी को तोड़ देता है। ऐसे में माना जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश दो हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों के बाहर निकलने के रास्ते का नहीं लग रहा पता
पुलिस के अनुसार, शोरूम की छत पर जाने के तीन रास्ते हैं। पुलिस को बुधवार शाम तक ये पता नहीं लगा था कि बदमाश गहने चुराकर कहां से वापस गए हैं। जिन तीन जगहों से शोरूम की छत पर आने के रास्ते हैं, वहां लगे सीसीटीवी खंगाले गए हैं। इसके बाद भी ये पता नहीं लग रहा है कि बदमाश कहां से फरार हुए। 
 

जिला पुलिस पर सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखाने का आरोप
अन्य पुलिस टीमों ने बुधवार को भी आरोप लगाया कि जिला पुलिस शोरूम व अन्य जगहों से जब्त डीवीआर की सीसीटीवी फुटेज नहीं दिखा रही है। ये भी आरोप लगाया जा रहा है कि जिला पुलिस शोरूम के कर्मचारियों से भी पूछताछ नहीं करने दे रही है। 

वहीं, दक्षिण-पूर्व जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शोरूम में काम करने वाले कर्मचारी व मालिक महावीर प्रसाद जैन के घर में काम करने वाले कर्मचारियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने महिलाओं समेत सभी कर्मचारियों को हिरासत में ले रखा है। किसी को भी घर जाने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस सभी कर्मचारियों के मोबाइल की डिटेल खंगाल रही है। इसके अलावा पुलिस यहां काम कर चुके कर्मचारियों को भी पूछताछ के लिए बुला रही है।

इसलिए शामिल हो सकता है जानकार
शोरूम की छत पर जाने के तीन रास्ते हैं। ये किसी जानकार को ही पता हो सकते हैं।
चौथी मंजिल पर लगे लोहे के बोर्ड के अंदर से जाया जा सकता है, ये जानकार ही जानता होगा। 
छत पर लगी टीन को उठाकर नीचे आया जा सकता है। 
छत के दरवाजे की चाबी कंप्यूटर के पास टंगी होती है। बदमाशों को कैसे पता लगा। 
उसी जगह से दीवार क्यों व कैसे तोड़ी गई जहां स्ट्रॉग रूम है। कैसे पता था कि सीसीटीवी कहां लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed