फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi azadi ka amrit mahotsav to start from yamuna river bank DDA to organise various program till 15 days

दिल्ली: यमुना किनारे आजादी का अमृत महोत्सव आज से, डीडीए की ओर से 15 दिन तक होगा कार्यक्रमों का आयोजन

Sat, 19 Feb 2022 01:12 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 19 Feb 2022 01:12 AM IST
सार

डीडीए शनिवार को डीएनडी फ्लाईवे के पास अपनी यमुना परियोजनाओं में से एक कालिंदी अविरल में उद्घाटन समारोह का आयोजन करेगी। इस दौरान आजादी दर्शन, एक रेत कला कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
Delhi azadi ka amrit mahotsav to start from yamuna river bank DDA to organise various program till 15 days
अमृत महोत्सव की तैयारी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ, अपने लोगों के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों के उपलक्ष्य में देशवासी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे है। इसी कड़ी में डीडीए ने स्मार्ट सिटी, स्मार्ट शहरीकरण के एक हिस्से के रूप में यमुना नदी के बाढ़ के मैदानों के कायाकल्प के विषय पर आधारित कार्यक्रमों की एक श्रृंखला के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


डीडीए 19 फरवरी से छह मार्च तक यमुना नदी के बाढ़ के मैदानों के साथ प्रकृति उन्मुख गतिविधियों की योजना बनाई गई है, जिसमें सभी आयु वर्ग के नागरिकों को नदी से जोड़ने और इसके महत्व के बारे में जागरूक करने की मंशा है।
विज्ञापन


डीडीए शनिवार को डीएनडी फ्लाईवे के पास अपनी यमुना परियोजनाओं में से एक कालिंदी अविरल में उद्घाटन समारोह का आयोजन करेगी। इस दौरान आजादी दर्शन, एक रेत कला कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। भारत की रेत कला को विश्व मंच पर ले जाने वाले प्रसिद्ध रेत कलाकार मानस कुमार साहू इस कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे, जिसमें स्कूली बच्चे शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीए के अनुसार श्रृंखला का एक अन्य कार्यक्रम रविवार को शहर की हलचल से दूर यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क (चरण -2) में एक नेचर वॉक आयोजित किया जाएगा। यह यमुना नदी के सक्रिय बाढ़ के मैदानों का हिस्सा है। यहां पक्षी विशेषज्ञों का एक समूह अन्य प्रमुख संगठनों और स्थानीय समुदायों के साथ साझेदारी और सहयोग के माध्यम से देशी और प्रवासी पक्षियों की पहचान करने और उन्हें खोजने के लिए शहर के चारों ओर खुली जगहों का पता लगाता है।


डीडीए यमुना की महिमा को पुनर्जीवित करने के लिए उसके बाढ़ के मैदानों के जीर्णोद्धार और कायाकल्प पर काम कर रहा है। यह योजना नदी को उसकी प्राचीन स्थिति में वापस लाने और नदी के लोगों के साथ संबंध को पुनर्जीवित करने पर केंद्रित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed