{"_id":"6636d47bd45cfbab36045393","slug":"delhi-ayurvedic-doctor-murdered-in-front-of-his-house-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : आयुर्वेदिक चिकित्सक की घर के सामने हत्या, सीसीटीवी कैमरों के सहारे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : आयुर्वेदिक चिकित्सक की घर के सामने हत्या, सीसीटीवी कैमरों के सहारे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Sun, 05 May 2024 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 05 May 2024 06:06 AM IST
सार
मृतक की शिनाख्त राजकुमार उर्फ बंटी (38) के रूप में हुई है। घायल राजकुमार के परिवार वाले पास के अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Demo Pic
- फोटो : X: @DelhiPolice
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करावल नगर के प्रेम विहार इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने आयुर्वेदिक चिकित्सक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त राजकुमार उर्फ बंटी (38) के रूप में हुई है। घायल राजकुमार के परिवार वाले पास के अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
राजकुमार सपरिवार गली नंबर 8, प्रेम विहार, शिव विहार करावल नगर में रहते थे। परिवार में मां लक्ष्मी व दो छोटे भाई हैं। वह पेशे से आयुर्वेदिक चिकित्सक थे और अपने घर के भूतल पर क्लिनिक चलाते थे। बृहस्पतिवार रात 9.10 बजे पुलिस को नवीन मेडिकोज के सामने राजकुमार को चाकू मारे जाने की जानकारी मिली।
मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि परिवार वाले उन्हें पास के जीटीबी अस्पताल लेकर गए हैं। जहां पहुंचने पर पता चला कि राजकुमार के मृत घोषित कर दिया गया है। उनके सीने पर चाकू से हमला किया गया था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। वहां मिले राजकुमार के भाई रवि ने बताया कि वह ऑनलाइन डिलीवरी बॉय का काम करता है। घटना के समय वह घर की पहली मंजिल पर मौजूद था। उसने अपने भाई को गली के पास खड़ा देखा। जब वह नीचे आया तो उसने देखा कि उनके भाई जमीन पर गिरे हुए हैं। रवि ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन युवक उन्हें गाली दे रहे थे। पास जाकर देखा तो भाई के सीने पर चाकू लगा हुआ था।
विज्ञापन
वह उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी हमला करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।